फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DGP warned: SP will be responsible for not taking women related matters seriously

डीजीपी ने दी चेतावनी : महिला संबंधी मामलों को गंभीरता से न लेने पर एसपी तक होंगे जिम्मेदार

Thu, 15 Jul 2021 10:00 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 15 Jul 2021 10:00 AM IST
सार

मुकुल गोयल ने कहा कि अक्सर छोटे-छोटे मामलों में बरती गई कोताही बड़ा रूप ले लेती है। पूर्व में इस तरह के कई मामले ऐसे रहे हैं जिसमें निचले स्तर पर की गई लापरवाही का खामियाजा बड़े स्तर पर भुगतना पड़ा है।

विज्ञापन
DGP warned: SP will be responsible for not taking women related matters seriously
मुकुल गोयल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिलाओं के साथ होने वाले अपराध की घटनाओं में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षों से लेकर जिले के कप्तान तक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिसकी भी लापरवाही होगी उसे दंडित किया जाएगा। अफसरों को महिलाओं से संबंधित अपराध के छोटे से छोटे मामलों को भी गंभीरता से लेना होगा। यह कहना है प्रदेश के डीजीपी मुकुल गोयल का। डीजीपी ने अमर उजाला को बताया कि इस क्षेत्र के लिए काफी काम किया जा रहा है और अब भी बहुत कुछ करने की गुंजाइश है।

विज्ञापन


मुकुल गोयल ने कहा कि फील्ड के अफसरों को इसके निर्देश भेजे गए हैं। अक्सर छोटे-छोटे मामलों में बरती गई कोताही बड़ा रूप ले लेती है। पूर्व में इस तरह के कई मामले ऐसे रहे हैं जिसमें निचले स्तर पर की गई लापरवाही का खामियाजा बड़े स्तर पर भुगतना पड़ा है। ऐसे में जरूरत महिला संबंधी मामलों में अधिक संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने की है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही माफ नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में महिला सुरक्षा के लिए कई काम किए गए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता में है। महिलाओं को सशक्त करने के लिए सरकार ने भी मिशन शक्ति अभियान चलाया है। 1090 की स्थापना भी इसी उद्देश्य से की गई थी। सेफ सिटी के तहत अलग-अलग जिलों में पिंक पेट्रोल और पिंक बूथ स्थापित किए जा रहे हैं। लखनऊ में बड़ी संख्या में पिंक बूथ स्थापित भी किए गए हैं। जल्द ही इसके लिए महिला पुलिस भी उपलब्ध कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed