फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi tourist health deteriorated due to drinking water in petrol bottle, case against three employees, Tehri Lake

पेट्रोल की बोतल में पिला दिया पानी: टिहरी झील में दिल्ली के पर्यटक की बिगड़ी तबियत, तीन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा

Sun, 01 May 2022 04:47 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 01 May 2022 04:47 PM IST
सार

दिल्ली निवासी एक पर्यटक टिहरी झील में संचालित फ्लोटिंग हट में रुके थे। उन्होंने ऑनलाइन 25 हजार रुपये देकर हट बुक कराई थी। इसमें कंपनी को स्लीपिंग व्यवस्था के साथ, पानी, चाय आदि भी उपलब्ध करानी थी।

विज्ञापन
Delhi tourist health deteriorated due to drinking water in petrol bottle, case against three employees, Tehri Lake
(प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

टिहरी बांध की झील में पीपीपी मोड पर संचालित फ्लोटिंग हट में एक पर्यटक को ली-रॉय कंपनी के कर्मचारी ने पेट्रोल की बोतल में पानी पिला दिया। इससे पर्यटक की तबीयत खराब हो गई। पुलिस ने मामले में ली रॉय कंपनी के तीन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दिल्ली निवासी उमेश गुप्ता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात को वह टिहरी झील में संचालित फ्लोटिंग हट में रुके थे। बताया कि उन्होंने ऑनलाइन 25 हजार रुपये देकर हट बुक कराई थी। इसमें कंपनी को स्लीपिंग व्यवस्था के साथ, पानी, चाय आदि भी उपलब्ध करानी थी।
विज्ञापन


रात को जब उन्होंने वेटर से पानी मांगा तो वह एक बोतल में पानी लेकर आया। जैसे ही उन्होंने पानी पिया उसमें पेट्रोल की बदबू आई। देखते ही देखते उन्हें उल्टी हुई और तबीयत खराब हो गई। इसकी शिकायत कंपनी के कर्मचारियों से की, लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की। आरोप लगाया कि टिहरी झील में लोगों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...भगवा गमछा देख युवकों पर पथराव: हनुमान चालीसा का पाठ कर लौटते हुए अचानक भीड़ ने किया हमला, मची अफरातफरी, देखें तस्वीरें

थानाध्यक्ष ने बताया कि ली-रॉय कंपनी के खिलाफ पूर्व में भी कई शिकायतें मिली हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी के मैनेजर मानवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार और हीरा सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 284 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पर्यटक वापस दिल्ली चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed