{"_id":"588ca2c74f1c1bbd7ecf7cb6","slug":"dead-people-included-in-the-list-of-polling","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही का आलम, मतदाता सूची में जोड़ दिए मुर्दों के नाम ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
लापरवाही का आलम, मतदाता सूची में जोड़ दिए मुर्दों के नाम
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 29 Jan 2017 02:12 PM IST
सार
-जानकारी मिलने पर अब सूची से हटाए जा रहे हैं इनके नाम
- विभागों की लापरवाही से कई सेवानिवृत्त की ड्यूटी भी लगी
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में मतदान कर्मचारियों की सूची में कई मुर्दे भी शामिल हैं। सूची बनवाने के काम में लगे अफसरों को खबर हुई तो हड़कंप मच गया। अब इनके नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। विभागों की लापरवाही का आलम यह रहा कि कई सेवानिवृत्त अफसरों और कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगा दी गई।
अबकी बार चुनाव आयोग ने सभी विभागों से अपने कर्मचारियों का डाटा एफपीडीएस सॉफ्टवेयर पर फीड करने को कहा था। यह डाटा फीड होने के बाद जिला निर्वाचन दफ्तर ने अफसरों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। अब ऑन लाइट इस लिस्ट में से कटने वाली हर ड्यूटी पर चुनाव आयोग की नजर है। इसलिए बहुत ही बाजिब कारण होने पर ही ड्यूटी काटी जा रही हैं।
विज्ञापन
अबकी बार चुनाव आयोग ने सभी विभागों से अपने कर्मचारियों का डाटा एफपीडीएस सॉफ्टवेयर पर फीड करने को कहा था। यह डाटा फीड होने के बाद जिला निर्वाचन दफ्तर ने अफसरों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। अब ऑन लाइट इस लिस्ट में से कटने वाली हर ड्यूटी पर चुनाव आयोग की नजर है। इसलिए बहुत ही बाजिब कारण होने पर ही ड्यूटी काटी जा रही हैं।
विज्ञापन
कई अफसरों और कर्मचारियों की काटी ड्यूटी
डेमो
ड्यूटी आदेश बंटने के बाद कई गलतियां सामने आई हैं। इस आधार कुल 73 अफसरों और कर्मचारियों की ड्यूटी काटी जाएगी। इसमें नरेंद्र गौड़ का नाम भी शामिल है। इनका निधन 12 जनवरी को हो चुका है। मो. जर्रार का इंतकाल 16 दिसंबर 2016 को होने के बाद भी चुनाव ड्यूटी की लिस्ट में उनका नाम है। इसी तरह नारायण पांडेय का देहांत 28 दिसंबर 2016 होने के बाद उनका नाम अभी तक चुनाव ड्यूटी से नहीं हटाया गया है।
सेवानिवृत्त अफसरों और कर्मचारियों को दिया था सूची तैयार करने का काम
डेमो
इसी तरह एक निलंबित और 12 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के नाम चुनाव ड्यूटी में शामिल हैं। कई की ड्यूटी दो बार लग गई हैं। कई नि:शक्तजन और गंभीर बीमारी झेल रहे लोगों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। अब जानकारी होने पर इनके नाम चुनाव ड्यूटी की सूची से हटाकर दूसरों के नाम दर्ज किए जा रहे हैं।