फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona virus can spread through eyes, research in America

आंखों से भी फैल सकता है कोरोना वायरस, अमेरिका में हुआ अध्ययन

Fri, 05 Mar 2021 05:49 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 05 Mar 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
Corona virus can spread through eyes, research in America
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस आंखों के जरिए भी फैल सकता है। अभी तक विशेषज्ञों का मानना था कि मुंह और नाक के जरिए वायरस शरीर में प्रवेश करता है। इसलिए लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी जा रही थी लेकिन अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी का अध्ययन सामने आ चुका है जिसे लेकर दिल्ली के नेत्ररोग विशेषज्ञों ने भी लोगों को सचेत रहने की अपील की है। 

विज्ञापन


आई 7 के निदेशक डॉ. संजय चौधरी का कहना है कि यदि कोई संक्रमित व्यक्ति नजदीक होकर खांसता या छींकता है तो कोविड नाक और मुंह के साथ आंखों के जरिए भी दूसरे व्यक्ति को बीमार बना सकता है। वहीं मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार बताते हैं कि आंखों के जरिए वायरस शरीर में प्रवेश करने के वैज्ञानिक अध्ययन आ चुके हैं।
विज्ञापन


हालांकि इसे लेकर लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है लेकिन उन्हें बचाव जरूर करना चाहिए। वहीं अस्पताल के ही ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सुरेश का कहना है कि कानों के जरिए वायरस के प्रवेश पर अब तक कोई वैज्ञानिक अध्ययन सामने नहीं आया है। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के अध्ययन लोगों को सचेत करने के लिए होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। डॉ. चौधरी का कहना है कि आज के समय में सोशल डिस्टैसिंग सबसे बड़ा हथियार है। इसे लोगों को अपने व्यवहार में लाना ही होगा। अध्ययन में पाया गया कि छींकने या खांसने से बाहर निकलने वाली छोटी बूंदे एरोसोल कणों को बनाने के लिए तेजी से फैल जाती हैं। बार बार हाथ धोना, सोशल डिस्टैसिंग, और चेहरे को अच्छी तरह से कवर करना ही बेहतर है। लोगों को यह ध्यान देना चाहिए कि मास्क नाक तक कवर होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed