फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress said if the won Lok Sabha Election they will bring National Election Fund

कांग्रेस का भाजपा पर बेहिसाब पैसे खर्च करने का आरोप, कहा- सत्ता में आए तो लाएंगे राष्ट्रीय चुनाव कोष

Sat, 27 Apr 2019 08:41 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, भोपाल
भाषा, भोपाल Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 27 Apr 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
Congress said if the won Lok Sabha Election they will bring National Election Fund
आनंद शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में पार्टी के उपनेता आनंद शर्मा ने शनिवार को भाजपा पर लोकसभा चुनाव में भारी मात्रा में पैसे खर्च करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर राष्ट्रीय चुनाव कोष कायम किया जाएगा। इससे चुनाव में पारदर्शिता आएगी और प्रजातंत्र में पैसे के प्रभाव को कम किया जा सकेगा। 

विज्ञापन


शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘चुनाव सुधार होना चाहिए। केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर पार्टी एक राष्ट्रीय चुनाव कोष कायम करेगी ताकि पारदर्शिता भी आए और पैसे का प्रयोग और प्रभाव प्रजातंत्र में कम हो।’ उन्होंने दावा किया कि 2019 के चुनाव में भाजपा 15,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। 2014 के चुनाव से पहले इस तरह से पैसे का इस्तेमाल भारत के लोकतंत्र में कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन


शर्मा ने चुनावों में खर्च का आंकड़ा रखने वाली संस्था ‘इंटरनेशनल मनी वाच’ के हवाले से कहा कि भाजपा ने 2014 के चुनाव में कम से कम पांच से छह अरब डॉलर खर्च किए हैं। उन्होंने दावा किया कि 15 जनवरी तक चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक भाजपा ने 4000 करोड़ रुपये विज्ञापन पर खर्च किया। यह सरकारी पैसा था, देश की जनता का पैसा था। इस पर हमने आपत्ति की। उसके बाद बड़ी मात्रा में भाजपा का पैसा चुनाव में खर्च हो रहा है। यह कौन सा पैसा है और कहां से आया है?

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस आई तो नोटबंदी की भी होगी जांच

उन्होंने कहा कि चुनाव बॉन्ड आए थे। 15 माह के बॉन्ड से 2225 करोड़ रुपये का खुलासा हुआ। उसमें से 95 प्रतिशत भाजपा को मिला है। यह आधिकारिक आंकड़ा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी विज्ञापनदाता बन गई है। उसने कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। पिछले तीन साल में भाजपा ने 4397 करोड़ रुपया केवल विज्ञापन पर खर्च किया है, जो पांच बड़ी कंपनियों के विज्ञापन खर्च से भी अधिक है।

कांग्रेस नेता ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज करते हुए कहा कि ये गरीबों की पार्टी है। प्रधानमंत्री कभी अपनी गरीबी दिखाते हैं, अक्षय कुमार को साक्षात्कार देते हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे हैरानी नहीं कि अक्षय भी घबरा गए होंगे कि मोदी तो उनसे भी बड़े अभिनेता निकले।’ 

प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान पर कि नोटबंदी से कांग्रेस के नजदीकी लोगों को नुकसान हुआ है, शर्मा ने कहा, ‘नहीं, नोटबंदी से किसान, गरीब और छोटे व्यापारी तबाह हो गए।’ शर्मा ने कहा, ‘मैं पूरी जिम्मेदारी से यह आरोप लगा रहा हूं कि नोटबंदी एक घोटाला था। केंद्र में सरकार बदलने पर इसकी पूरी जांच होगी। इसमें भाजपा और उसके नेताओं ने अपना पैसा सफेद किया। उन्होंने (भाजपा नेताओं) ने पैसा साफ करने का ‘नेशनल प्रोजेक्ट सेटअप’ किया।’ शर्मा ने सवाल किया कि कैसे 99.5 प्रतिशत पैसा वापस बैंकों में आ गया? क्यों लोगों को परेशान किया गया?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed