फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coffee drinking benefots by Apparupa Rai

'सुष्मिता को है कॉफी की परफेक्ट नॉलेज'

Wed, 25 Jun 2014 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Jun 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
coffee drinking benefots by Apparupa Rai

वैसे तो कई एक्टर और एक्ट्रेस को कॉफी बनाने के टिप्स दे चुकी हूं, लेकिन सुष्मिता सेन हैं, जिन्हें कॉफी की परफेक्ट नॉलेज है। यह कहना है अपारूपा रॉय का। अपारूपा ने बताया कि कॉफी सलमान खान की फेवरेट है। वह अक्सर आउटलेट में आते हैं और कॉफी की डिमांड करते हैं।

विज्ञापन


बाबा बुडाला लाए थे भारत में कॉफी
अपारूपा ने बताया बहुत साल पहले यूथोपिया में कालडी ने कॉफी के बीजों की खोज की थी। इसके बाद यह अरब तक पहुंची। अरब में इसे शौक से पिया जाता था। उस दौरान भारत से बाबा बुडाला अरब में हज के लिए गए तो उन्होंने वहां सबको ब्लैक कॉफी पीते देखा। उन्हें अच्छा लगा तो उन्होंने छुपते-छुपाते कॉफी के कुछ बीज अपने साथ भारत ले आए। इन बीजों को उन्होंने एक पहाड़ी पर बो दिया। इसके बाद इसकी पैदावार बढ़ गई।
विज्ञापन


कॉफी बचाती है स्किन कैंसर से
अपारूपा ने बताया कॉफी का लेप लगाने से स्किन कैंसर का खतरा कम हो जाता है। हाल ही में अफ्रीका में हुई एक रीसर्च का हवाला देते उन्होंने बताया पता चला है कि कॉफी के बीज में ऐसी शक्ति होती है जो अपने आसपास की सभी तरह की खुशबू अपनी तरफ खींच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कॉफी को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर या पानी के साथ उसका पेस्ट बनाकर चेहरे में लगा सकते हैं। कॉफी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। उन्होंने बताया कि बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी कॉफी का इस्तेमाल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed