{"_id":"59ecd5604f1c1b86698b6ebe","slug":"cm-in-charkhari","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन कार्य शुरू होने से खुलेंगे विकास के द्वार-सीएम","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
खनन कार्य शुरू होने से खुलेंगे विकास के द्वार-सीएम
महोबा
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व सरकार में बुंदेलखंड की खनन संपदा पर माफियाओं का कब्जा होने से प्रदेश का विकास ठप हो गया था। जिससे बालू, गिट्टी, पत्थर की कीमतें बढ़ गई थी। अब हाईकोर्ट से सरकार ने अनुमति ले ली है और एनजीटी से भी सफलता मिल जाएगी। इससे खनन का कार्य शुरू होने के बाद विकास के द्वार खुलेंगे।
मुख्यमंत्री रविवार को मेला ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड प्रदेश के अंदर ही नही बल्कि देश के लिए भी तमाम प्राकृतिक संसाधन मुहैया कराता है लेकिन प्राकृतिक संसाधन पर माफियाओं के हावी हो जाने से समस्या बढ़ गई थी।
पूर्व सरकार के कार्यकाल में अवैध खनन के कारण हाईकोर्ट को खनन पर रोक लगानी पड़ी थी। खनन कार्य ठप होने से विकास की ढेर सारी योजनाएं प्रभावित हुई है। जल्द ही खनन कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में अन्ना प्रथा बड़ी समस्या है। बुंदेलखंड के प्रत्येक जिले में गो-अभ्यारण का निर्माण कराया जाएगा। जिससे किसानों की फसल को बचाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड के लिए केन-बेतवा को जोड़ने के साथ अर्जुन सहायक परियोजना को भी चालू कराया जाएगा।
उन्हाेंने कहा कि बुंदेलखंड के लिए पेयजल, सिंचाई की सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। उन्हाेंने कहा कि विकास के लिए प्रदेश सरकार धन की कमी आड़े नही आने देगी। बुंदेलखंड के लिए हमारी तमाम योजनाएं चल रही है।
किसानों के खेतों को पानी मिले, इसके लिए खेत तालाब योजना, कूप योजना चलाई जा रही है। कहा कि पानी की सुविधाएं न होने से किसान, नौजवान पलायन कर रहे है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया जाएगा। एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ उद्योग लगाकर नौजवानों को रोजगार दिलाया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में 3330 आवास उपलब्ध कराए गए है। प्रदेश के 20 लाख गरीबों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिए गए है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही प्रत्येक कार्डधारक महिला के खाते में राशन सामग्री का पैसा भेजना शुरू करेगी। इसके लिए सरकार काम कर रही है। जिससे हर गरीब कार्डधारक कही से भी राशन सामग्री ले सकती है। इससे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। साथ ही राशन दुकानदारों की तानाशाही और मनमर्जी खत्म होगी।