फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   City Council Chairman Dr. HP. Daisy Thakur campaigning in Sweden

डेजी ठाकुर ने स्वीडन में किया नाम रोशन

Sat, 20 Sep 2014 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला,सोलन Updated Sat, 20 Sep 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
City Council Chairman Dr. HP. Daisy Thakur campaigning in Sweden

भारत की तीन महिला जन प्रतिनिधियों के दल में शामिल परवाणू नगर परिषद की अध्यक्षा डा. डेजी ठाकुर ने स्वीडन में हुए आम चुनाव में प्रचार किया।

विज्ञापन


स्वीडन में 14 सितंबर को आम चुनावों में सम्मलित होते हुए उन्होंने बेकोबा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी रही पूर्व डिप्टी मेयर मोनिका हाइदर के प्रचार में योगदान देते हुए उन्हें स्वीडन की संसद में पहुंचाया। स्वीडन में विश्व के 15 देशों की महिला जन प्रतिनिधियों शामिल हुई।
विज्ञापन


15 दिवसीय विशेष शिविर से वापसी करने के बाद डेजी ठाकुर ने बताया कि स्वीडन के आम चुनाव भारत से काफी भिन्न है। वहां जनसभाएं, जुलूस और रैलियां नहीं होती। प्रत्याश्ी डोर टू डोर प्रचार कर चुनवाी मुद्दे लोगों के समक्ष रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वीडन की इंटरनेशनल सेंटर फॉर लोकल डेमोक्रेसी संस्था की ओर से 15 दिवसीय कार्यक्रम में महिलाओं का चुनाव किया गया। इसके लिए आवेदन मांगे गए थे।

जिसके बाद 15 देशों के लगभग 30 महिला राजनीतिज्ञों को इसमें शामिल किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वीडन की डेमोक्रेसी से अवगत करवाना था।

तीन में दो महिलाएं हिमाचल की
भारत से उनके साथ शिमला नगर निगम निगम की पार्षद अर्चना व केरल की नगर परिषद सदस्य रेचल मेथ्यू भी मौजूद रहे। डेजी ठाकुर ने कहा कि इस संस्था के सर्वेक्षण के अनुसार विश्व में 19 फीसदी महिलाएं ही राजनीती में सक्रिय हैं। इसके अतिरिक्त विश्व में 9 फीसदी महिलाएं ही चुनावी प्रक्रिया में सफल होने के बाद किसी पद तक पहुंचती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed