फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chaotic elements broke Ambedkar statue in Mau

मऊ में अराजक तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम

Tue, 07 Jan 2020 06:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 07 Jan 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Chaotic elements broke Ambedkar statue in Mau
पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर गांव में सोमवार की रात अराजक तत्वों ने भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने चिरैयाकोट-मिर्जापुर मार्ग आधे घंटे जाम कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने नई प्रतिमा लगवाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन

 

थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर गांव के बाहर चिरैयाकोट-मिर्जापुर नहर मार्ग के पास डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। मंगलवार सुबह छह बजे ग्रामीणों ने देखा कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी जानकारी फत्तेहपुर के अलावा हाफिजपुर, भेडियाधर के हरिजन बस्ती के लोगों को हो गई।

विज्ञापन


इसके बाद भीम आर्मी के अध्यक्ष आशीष राम मुन्नी, उपाध्यक्ष सत्येंद्र राम, रामकृष्ण और बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतिमा के पास जुट गए। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी, एसआई देवेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चिरैयाकोट-मिर्जापुर नहर मार्ग को बांस बल्लियों से घेर कर जाम लगा दिया और नई प्रतिमा लगाने की मांग की। थानाध्यक्ष ने अराजक तत्वों को गिरफ्तार करने और नई प्रतिमा लगाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। कुछ देर बाद एसडीएम सीएल सोनकर की मौजूदगी में नई प्रतिमा लगवा दी गई। एसओ ने बताया कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed