फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Centre responsible for the delay in AMS: Akhilesh

एम्स में देरी के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार : अखिलेश

Thu, 03 Dec 2015 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Dec 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। एमएमएमटीयू की दूसरी वर्षगाठ के अवसर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही स्थानीय मुद्दों का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि एम्स बनवाने के लिए जमीन मांगी गई, जब दिया तो कह दिया कि वह ठीक नहीं है।

दूसरी दिया तो कहा कि रास्ता संकरा है। हम कहते हैं कि एम्स बनवाओ जहां कहो वहां फोर लेन बनवा देते हैँ। रायबरेली में बसपा सरकार में पांच साल तक जमीन नहीं मिली। हमारी सरकार आई हमने चीनी मिल की कीमती जमीन दे दिये। वहां एम्स बन रहा है। जमीन को लेकर हिला हवाली से केंद्र की मंशा का पता चलता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मेक इन इंडिया की बात करती है। मैं कहता हूं की बगैर मेक इन यूपी के मेक इन इंडिया संभव नहीं है। यूपी, देश का सबसे बड़ा राज्य है। कहा कि जब से प्रदेश में समाजवादी सरकार बनी शिक्षा हो या आर्थिक विकास हर क्षेत्र में हम आगे बढ़े इसका प्रयास किया।

आज पूरी दुनिया तकनीकी क्षेत्र में तेजी से विकास कर रही है। इससे तमाम रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। हमने जब मेधावी छात्रों को लैपटाप बाटा तो भाजपा और बसपा के लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि यह झुनझुना है। आज पूरी दुनिया कंप्यूटरीकृत तकनीकी पर निर्भर हो रही है। जो कार्य पहले महीनों में होता था वह चंद मिनट में हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जितना टेक्नालॉजी का इस्तेमाल होगा भ्रष्टाचार उतना ही कम होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बन गई, उत्तर प्रदेश को क्या मिला। प्रदेश सरकार लखनऊ में मैट्रो बनवा रही है। जितना तेजी से कार्य हो रहा है उतना तेजी से कहीं नहीं हुआ। हम किसानों से जमीन लेकर एक्सप्रेसवे बनवा रहे हैं कोई विवाद नहीं हुआ। जितनी तेजी से उत्तर प्रदेश में सड़क का निर्माण हो रहा है उस तरह से केंद्र सरकार एक सड़क बनवा कर दिखाए।

इंसेफलाइटिस के

विज्ञापन
बारे में कहा कि यह बहुत ही पुरानी बीमारी है। प्रदेश सरकार उसके रोक थाम के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार गरीबों की मदद कर रही है।
45 लाख को समाजवादी पेंशन दी जा रही है। मैने तय किया है कि पुलिस भर्ती में अब लिखित परीक्षा नहीं होगी।

जो दौड़ाकर चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
को पकड़ सकेगा उसकी भर्ती होगी। इस अवसर पर प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री फरीद महफूज किदवई
, विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने मंच से मुख्यमंत्री और सरकार की उपलब्धियां बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed