{"_id":"a83181daf7a7eb36b8a06727e608baea","slug":"bollywood-actress-neha-dhupia-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मॉडलिंग नहीं स्पोर्ट्स था पहली पसंद'","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
'मॉडलिंग नहीं स्पोर्ट्स था पहली पसंद'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 30 Jul 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
बचपन से ख्वाहिश थी कि एक दिन खेल की दुनियां में नाम कमाऊं और इंडियन टीम की जर्सी पहनूं। लेकिन, किस्मत मॉडलिंग की दुनिया में ले आई। यह कहना है बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया का।
विज्ञापन
मंगलवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नेहा शहर आईं हुई थीं। इस दौरान उन्होंने साझा किए बॉलीवुड से जुड़े अपने कुछ अनुभव।
नेहा ने बताया कि बॉलीवुड में आज पहले से कई बदलाव हुए हैं। इनमें महिलाओं पर केंद्रित फिल्में भी शामिल हैं जो सराहनीय हैं।
नेहा ने कहा कि मॉडलिंग के बाद उन्हें फिल्मों में आसानी से चांस मिल गया था, लेकिन इस दौरान उन्होंने काफी कुछ सीखा। इसमें इंडस्ट्री में किन लोगों से रिश्ते बनाना और किन लोगों से दूर रहना शामिल है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हालांकि उन्हें बॉलीवुड में काम करके काफी मजा आया और अब पंजाबी फिल्मों में भी उन्हें काम करके काफी अच्छा लग रहा है।