{"_id":"14fc1c94ad4f5b400edddc3fc8afdaae","slug":"bollywood-actress-divya-dutta-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दर्शकों को मेरा साइड रोल ही पसंद'","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
'दर्शकों को मेरा साइड रोल ही पसंद'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 01 Nov 2013 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की फिल्म बागबां की रीना मल्होत्रा, वीर जारा की शब्बो, उमराव जान की बिस्मिल्लाह, हीरोईन की पल्लवी, स्पेशल 26 की शांतिजी, जिला गाजियाबाद की महेंद्री, लुटेरा की श्यामा और भाग मिल्खा भाग में इसरी कौर के दमदार किरदार को परदे पर जिंदा करने वाली अभिनेत्री दिव्या दत्ता बृहस्पतिवार को दून पहुंचीं।
विज्ञापन
यहां उन्होंने बल्लीवाला चौक के निकट नाथ ज्वैलर्स शोरूम का शुभारंभ किया। दिव्या दत्ता ने बताया कि उनकी बहन दून में ही रहती हैं, लेकिन वह यहां अभी तक तीन बार ही आ पाई हैं। उन्हें यहां का मौसम और यहां के लोगों का स्वभाव बहुत पसंद है।
विज्ञापन
दून की खूबसूरत वादियां देखेंगी
बकौल दिव्या, उनकी दून में रहकर घूमने की बड़ी तमन्ना थी, जिसे इस बार पूरा करेंगी। शुक्रवार को वह दून की खूबसूरत वादियां देखेंगी। फिल्मों में साइड रोल ही करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि टिपिकल रोमांटिक रोल करने के बजाए दर्शक उन्हें इस तरह के अनकंवेंशियल रोल में पसंद करते आए हैं।
विज्ञापन
वह आगे आने वाली फिल्मों में भी इस तरह के किरदारों में नजर आएंगी। पंजाबी टीवी से कॅरियर की शुरुआती करने वाली पंजाबी गर्ल दिव्या फिल्मों में अपनी दमदार भूमिका के लिए जानी जाती हैं। दिव्या ने बताया कि बड़े पर्दे पर आने के बावजूद छोटे पर्दे की आज भी वह इतनी ही इज्जत करती हैं। उन्होंने भविष्य में छोटे पर्दे पर दोबारा वापसी की उम्मीदों को भी खारिज नहीं किया।
ज्वैलरी शोरूम का शुभारंभ
100 प्रतिशत हॉलमार्क गोल्ड ज्वैलरी और 100 प्रतिशत आईजीआई सर्टिफाइड ज्वैलरी शोरूम का जीएमएस रोड पर अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने शुभारंभ किया। शोरूम के मालिक दीप विज व कुणाल विज ने बताया कि उनके पास डायमंड ज्वैलरी की वीवीएस क्वालिटी मौजूद है। इसके अलावा सभी नामी ब्रांड की ज्वैलरी भी उपलब्ध करा रहे हैं।