{"_id":"584542c34f1c1be259447c75","slug":"board-examination-centers-have-been-manipulated-dios","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने में गड़बड़ी हुई तो डीआईओएस नपेंगे","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने में गड़बड़ी हुई तो डीआईओएस नपेंगे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 05 Dec 2016 04:06 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने में गड़बड़ी हुई तो इसके जिम्मेदार डीआईओएस होंगे। आपत्तियों का निस्तारण करके बोर्ड परीक्षा केंद्र की फाइनल लिस्ट तैयार की जा रही है। मानक के विपरीत स्कूलों को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए जाने की शिकायत पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने मंडल के सभी डीआईओएस को निर्देश जारी किया है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री हरिश्चंद्र दीक्षित (बाबा) ने डीआईओएस कोमल यादव पर आरोप लगाया है कि मानक के विपरीत कई स्कूलों को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है। जबकि इन स्कूलों में प्रर्याप्त संसाधन भी मौजूद नहीं हैं। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक और संयुक्त शिक्षा निदेशक राजेंद्र प्रसाद से शिकायत की है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि बोर्ड परीक्षा केंद्रों की आपत्तियों का निस्तारण करके फाइनल लिस्ट तैयार की जा रही है। शिकायत की जांच की जा रही है। बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने में अनियमितता पाई गई तो परीक्षा केंद्र निरस्त करने के साथ ही डीआईओएस और विभाग के दोषी अफसरों पर भी कार्रवाई की जाएगी।