फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bike thief banty babli arrest

बाइक चोरी करने वाले बंटी बबली गिरफ्तार

Mon, 01 Jan 2018 02:06 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 01 Jan 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
bike thief banty babli arrest
सांकेतिक चित्र - फोटो : demo pic
पुलिस ने बंटी-बबली की तर्ज पर बाइक चोरी करने वाले युवक-युवती को गिरफ्तार किया है। ये दोनों पलक झपकते ही मार्केट की पार्किंग से बाइक चोरी कर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खुशहाल वालिया (22) निवासी बुड़ैल और जैसमीन (19) निवासी फेज-10 के रूप में हुई है। दोनों इलाके में ही रह कर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों से आठ बाइक बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


फेज-11 के थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रिमांड के दौरान आरोपियों के कई राज खुलने के आसार हैं। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दबोचे गए
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी। कई दिनों से पुलिस की टीमें इन पर नजर रख रही थी। शुक्रवार को जब दोनों बाइक पर वारदात को अंजाम देने निकले तो फेज-11 पुलिस ने नाके पर दबोच लिया।

पुलिस ने बाइक के दस्तावेज दिखाने को कहा, लेकिन वह दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई। गहनता से जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो आरोपियों ने सभी राज खोल दिए, इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

चोरी के लिए बनाई थी स्पेशल चाबियां
आरोपी काफी शातिर थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों जब वारदात को अंजाम देने निकलते थे तो एक साथ कई चाबियां लेकर चलते थे। साथ ही चोर चाबी से लॉक खोलकर बाइक लेकर फरार हो जाते थे।

चंडीगढ़ और मोहाली में कई वारदात को दिया अंजाम
आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने चंडीगढ़ और मोहाली में बाइक चोरी की कई वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के लिए वह सीमावर्ती इलाकों को चुनते थे।

ताकि आसानी से फरार हो सकें। वहीं दोनों बाइक चलाना जानते थे। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि इन्होंने किन-किन इलाकों में वारदात को अंजाम दिया।

बाहरी नंबरों की बाइक थी
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह आसानी से पुलिस की पकड़ में न आएं, इसलिए वह मोहाली और चंडीगढ़ नंबर वाली बाइक को छोड़कर दूसरे जिले के नंबरों की बाइक चोरी करते थे।

पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोटरसाइकिल सीएच03एल 5556, पीबी 56बी 1460, पीबी12एस 8779, पीबी65सी 4966, डीएल3एसएवाई 5773, पीबी15डी 8466, एचपी19बी 4881 और पीबी65जी 8598 शामिल हैं।


चोरी के पैसे से करते थे मौजमस्ती
दोनों बाइक चोरी करने के बाद उसे बेच देते थे। इससे होने वाली आमदनी से दोनों मौजमस्ती करते थे। महंगे कपड़े, जूते आदि इनका शौक था।

वालिया पहले होटलों में करता था काम
आरोपी खुशहाल वालिया पहले बुड़ैल के होटलों में काम करता था। वहीं दोनों की दोस्ती हुई थी। दोनों ही मिडिल क्लास फैमिली से हैं। पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed