फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Criminals shot a couple in Gaya, wife died, husband's condition critical.

Bihar News : अपराधियों ने दंपती को मारी गोली, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर; घर में सो रहे थे दोनों

Fri, 16 Feb 2024 09:34 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 16 Feb 2024 09:34 AM IST
सार

गुरुवार देर रात को दंपती अपने घर में सो रहे थे। इसी बीच अपराधी घर में घुसे और गोली मारी दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Bihar News: Criminals shot a couple in Gaya, wife died, husband's condition critical.
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया में अपराधियों ने दंपती को गोली मार दी। इसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति की हालत गंभीर है। घटना जिले के भदवर थाना क्षेत्र के सिहौता गांव की है। गुरुवार देर रात को दंपती अपने घर में सो रहे थे। इसी बीच अपराधी घर में घुसे और गोली मारी दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


जमीन विवाद में अपराधियों ने दंपती को गोली मारी
पुलिस ने घटनास्थल पर मृत पड़े महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। साथ ही गोलीबारी की वारदात में घायल पति के बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। गया के सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि गुरुवार की देर रात भूमि विवाद को लेकर दस की संख्या में आए अपराधियों ने सो रहे दंपती को गोली मार दी। उक्त वारदात में महिला कुलम देवी (48) की मौत मौके पर हो गई, जबकि पति सुरेन्द्र यादव (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज चल रह रहा है। एसएसपी ने कहा कि अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। 
विज्ञापन


अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस
परिजनों का कहना है कि जिन लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है, उन्हीं लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed