फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Floor Test: Opposition walked out; Tejashwi Yadav CM Nitish Kumar gave answer; BJP, RJD, Lalu Yadav

Bihar Floor Test : विपक्ष फ्लोर टेस्ट छोड़ भागा; आखिर तेजस्वी के जवाब में सीएम नीतीश ने ऐसी क्या छेड़ दी बात

Mon, 12 Feb 2024 08:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 12 Feb 2024 08:33 PM IST
सार

तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन के दौरान नीतीश कुमार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार संबोधन देने के लिए खड़े हुए तो राजद विधायक जमकर हंगामा करने लगे। नीतीश कुमार अचानक गुस्सा गए, और...

विज्ञापन
Bihar Floor Test: Opposition walked out; Tejashwi Yadav CM Nitish Kumar gave answer; BJP, RJD, Lalu Yadav
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने बहुमत साबित कर दिया। 14 दिनों से जिस 'खेला' की चर्चा पूरे देश में थी, वह वास्तव में पूरा उलटा पड़ गया। राजद कोटे से विधानसभा अध्यक्ष बने अवध बिहारी चौधरी को कुर्सी गंवानी पड़ी। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भाजपा विधयक नंद किशोर यादव ने लाया। उनके खिलाफ 125 वोट पड़े जबकि उनके समर्थन में 112 ही वोट पड़े। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विश्वास प्रस्ताव लाया। तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन के दौरान नीतीश कुमार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार संबोधन देने के लिए खड़े हुए तो राजद विधायक जमकर हंगामा करने लगे। नीतीश कुमार ने गुस्से में कहा कि वोटिंग कराइए। इसी बीच तेजस्वी यादव ने राजद विधायकों के साथ वॉकआउट कर दिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


130 वोट के साथ नीतीश सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया
सीएम नीतीश कुमार समेत सत्ता पक्ष के विधायक वोटिंग की मांग करने लगे। इसके बाद वोटिंग करवाई गई। नीतीश सरकार के पक्ष में 129 वोट पड़े। तब सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि एक वोट उपाध्यक्ष का भी जोड़ लिया जाए। इस तरह 130 वोट के साथ नीतीश सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। विपक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हमारे विधायकों डरा-धमकाया गया, उन्हें खरीदने की कोशिश भी की गई
इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे विधायकों डरा-धमकाया गया। उन्हें खरीदने की कोशिश भी की गई। नीतीश कुमार यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने कहा कि आपलोगों को याद है न कि 2005 से जब मैंने काम करना शुरू किया तो बिहार का कितना विकास हुआ है। 2005 पास से पहले इनके (तेजस्वी यादव) पिता और इनकी माता को 15 साल काम करने का मौका मिला तो क्या होता था बिहार में जी। शाम में कोई भी आदमी घर से बाहर नहीं निकलता था। कहीं कोई सड़क नहीं था और कहीं कोई रास्ता नहीं था। यह लोग बात करते हैं कि इतके साथ मुस्लिम हैं। तो आप लोग जानते हैं न पहले कितना हिन्दू-मुस्लिम का झगड़ा होता था। 2005 में हम आए तो हिन्दू-मुस्लिम का झगड़ा बंद करवाए। गुस्से में तेजस्वी की ओर देखते हुए कहा कि पहले इतिहास जानों तब बात करो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed