फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Anganwadi worker from strike today

आज से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर

Mon, 23 Oct 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Mon, 23 Oct 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker from strike today
डीएम को ज्ञापन देने जाती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार से सामूहिक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
सोमवार को जिला मुख्यालय ककोर पर आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष उषा सिंह ने बताया कि बीजेपी सरकार के घोषणा पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए तमाम वादे किए गए थे जो कि पूरे नहीं हुए। सरकार ने पैंतालीस हजार करोड़ के घोटाले की कोई जांच नहीं कराई।
विज्ञापन
सरकार अपने घोषणा पत्र में किए वादे के अनुरूप आंगनबाड़ी सहायिका को पंद्रह हजार रुपये और मिनी आंगनबाड़ी सहायिका को दस हजार का मानदेय दे। ट्रेड यूनियन एक्ट में दर्ज आंगनबाड़ी संघ को मान्यता दे। इसके अलावा ज्ञापन में सरकार से आंगनबाड़ी और मुख्य सचिव के बीच हुए समझौते का अनुपालन करने और कार्यकर्ताओं को पंद्रह दिन का मानदेय चिकित्सा अवकाश व इलाज के लिए धनराशि देने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि मंगलवार को होने वाले वजन दिवस में वे सहयोग नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मौके पर शशिप्रभा, रत्ना कुमारी, सुमन देवी, उषा रानी, स्नेहलता, कमला, शैलजा, रुक्मिणी, शशिबाला, मनोज कुमार, सरोज कुमारी, कीर्ति नीलम, आसमा, मीना गुप्ता, ममता व उषा देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed