{"_id":"ecda4fb0d3095e8d35b382ce14d3df36","slug":"actress-priyanka-chopra-sister-meera-chopra-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पत्रकार बनना चाहती थी पर बन गई ये'","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
'पत्रकार बनना चाहती थी पर बन गई ये'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Jul 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
साउथ की फिल्मों की स्टोरी मेल एक्टर को ध्यान में रखकर लिखी जाती हैं। इसमें फिमेल एक्ट्रेस के लिए बहुत कम स्कोप होता है।
विज्ञापन
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अपने अनुभव साझा किए एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने। मीरा बुधवार शाम शहर में अल्ट्रा फैशन टूर के प्रमोशन के लिए सेक्टर-26 के एक डिस्क में पहुंचीं थीं।
उन्होंने कहा कि फैशन से बहुत लगाव है। अमेरिका से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद वह पत्रकार बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत से एक्ट्रेस बन गई।
पंजाब में प्रमोट किया जाएगा फैशन को
अल्ट्रा पंजाब स्टाइल टूर का यह दूसरा टूर है। इससे पहले कुछ महीनों पहले भी पंजाब में वह टूर कर चुके हैं। 30 जुलाई से 3 अगस्त तक होने वाले इस टूर की रिजनल हेड डिजाइनर शीतल ल्याल ने बताया वह दिल्ली से हैं और शादी के बाद लुधियाना जा बसी।
विज्ञापन
यहां आकर उन्होंने फैशन से जुड़ी तकनीक को सीखा और वेस्टर्न ड्रेस पर काम किया। आने वाले फैशन टूर में वह अपनी गाउन और ड्रेश कलेक्शन प्रदर्शित करेंगी। उनके मुताबिक, दीपिका पादुकोण का ड्रेसिंग सेंस सबसे बेहतर है।
विज्ञापन