{"_id":"2c007c8c446fd4d3c604c008afe0d8db","slug":"actor-rajpal-yadav-pay-obeisance-at-jawalaji-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड हिमाचल की सादगी का कायल : राजपाल यादव","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
बॉलीवुड हिमाचल की सादगी का कायल : राजपाल यादव
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Updated Thu, 26 Jun 2014 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव ने कहा कि बॉलीवुड हिमाचल की सादगी का कायल है। उन्होंने ‘अमर उजाला’ से विशेष वार्ता में अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा कि कुश्ती फिल्म में उन्हाेंने हिमाचल के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रेसलर द ग्रेट खली के साथ काम किया था।
विज्ञापन
खली ने हिमाचल के धार्मिक शक्तिपीठों के बारे में बताया था। राजपाल यादव ने बताया कि वह इन दिनों कॉमेडी फिल्म बांके की क्रेजी बारात फिल्म की शूटिंग के लिए हिमाचल पहुंचे हैं।
विज्ञापन
राजपाल वीरवार को ज्वालाजी मां के दर पर शीश नवाने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वह जल्द पूरे परिवार को लेकर ज्वालामुखी शक्तिपीठ के दर्शनों को जरूर आएंगे। हिमाचल शांत प्रदेश है। यहां फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपार संभावनाएं हैं। यहां की वादियां और यहां के लोग बेहद शांतिप्रिय हैं।
विज्ञापन
मन करता है कि यहीं आकर बस जाऊं। इससे पूर्व उन्हाेंने प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। उन्हें पुजारी लवलेश ने पूजा-अर्चना करवाई।
प्रशंसकों को राजपाल यादव ने निराश न करते हुए उनके साथ फोटो भी खिंचवाए और उन्हें आटोग्राफ दिए। उन्होंने मंदिर न्यास की ओर से वरिष्ठ लिपिक राणो देवी तथा मंदिर के पुजारी वर्ग का मंदिर में शांतिपूर्वक दर्शन करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।