{"_id":"73fa62278c693a703e081ba581d1a41f","slug":"actor-karan-kundra-interview-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'घर के माहौल ने 'गुमराह' नहीं होने दिया'","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
'घर के माहौल ने 'गुमराह' नहीं होने दिया'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Aug 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचपन से घर में बड़ा प्रोटेक्टिव माहौल था। मम्मी और पापा स्ट्रिक्ट थे, साथ ही तीन बड़ी बहनें भी। घर का ऐसा माहौल था की उसने मुझे कभी गुमराह होने नहीं दिया। गुमराह सीरियल में सभी को सीख देने वाले करण कुंद्रा ने यह बात शनिवार दोपहर प्रेस क्लब-27 में कही। करण यहां अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म ‘कंट्रोल पाजी कंट्रोल’ की प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया उनकी मां आज भी उनसे खाने को लेकर अकसर फोन करती हैं।
विज्ञापन
... जब करण जौहर भी रह गए हैरान
उन्होंने कहा कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का इन दिनों बॉलीवुड में बहुत नाम है। इसलिए उनका झुकाव इस तरफ हुआ। उन्होंने बताया कि जब जट्ट एंड जूलियट रिलीज हुई तो करण जौहर की भी स्टूडेंट ऑफ द इयर फिल्म रिलीज हुई थी। जट्ट एंड... के एक करोड़ कमाने पर करण जौहर भी हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा एक क्षेत्रीय फिल्म भी इतनी रुपया कमा सकती है।
विज्ञापन
गुमराह की एंकरिंग में नहीं लिखी जाती स्क्रिप्ट
गुमराह सीरियल में अपनी एंकरिंग को लेकर करण ने कहा कि वह कभी स्क्रिप्ट नहीं लिखते। वह अकसर नाटक में होने वाले घटनाक्रम के हिसाब से ही एंकरिंग करते हैं।
विज्ञापन
फिल्म में करेंगे शैतानियां
कंट्रोल पाजी कंट्रोल करण की तीसरी पंजाबी फिल्म है। उन्होंने बताया यह फिल्म दो दोस्तों की जिंदगी पर आधारित है। दोनों दोस्त अपने पिता और दुनिया भर को बेवकूफ बनाते हैं। फिल्म में करण के भाई के किरदार में है संग्राम सिंह और को एक्टर के रूप में सिमरन और संदीप हैं।
इस दौरान निर्देशक गौरव सिंह, एक्ट्रेस सिमरन और संदीप भी मौजूद थे। फिल्म में बीएन शर्मा, उपासना सिंह और सविता भट्टी भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 22 अगस्त को सभी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
फिटनेस के लिए है स्पेशल डाइटीशियन
करण ने बताया कि वह फिटनेस के लिए वह बहुत जागरूक हैं। रिब इंजरी की वजह से वह जिम में नहीं जा पाते हैं, लेकिन डाइट पर कंट्रोल रखने के लिए वह खास डाइटीशियन की मदद लेते है। कैलोरी कंट्रोल के लिए तीन बड़ी डाइट की जगह उन्हें सात आठ हिस्सों में बांट कर खाते हैं।