{"_id":"58a9cbd74f1c1b5833d89c91","slug":"aamna-khatoon-died-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमना खातून ने दिखाई हिम्मत लेकिन नहीं पूरी हाे पाई अंतिम इच्छा ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
आमना खातून ने दिखाई हिम्मत लेकिन नहीं पूरी हाे पाई अंतिम इच्छा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 19 Feb 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खातून की फाेटाे दिखाता उनका पाैत्र
वोट डालने गईं 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की पोलिंग बूथ के बाहर मौत हो गई। वह अचानक गश खाकर गिरीं। मतदान केंद्र के आसपास वोट डालने आए लोग उन्हें हैलट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कर्नलगंज मुद्दी वाली मस्जिद के पास रहने वालीं 80 साल की आमना खातून बृजभूषण मेमोरियल स्कूल में सुबह सवा नौ बजे अपनी बेटी के साथ वोट डालने गई थीं। वह सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र की वोटर थीं। पोलिंग बूथ के बाहर ही वह अचानक गश खाकर गिर पड़ीं, अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके पुत्र मोहम्मद रफी और दामाद हाजी अब्दुल सलाम ने बताया कि वह बुजुर्ग थीं लेकिन चलने फिरने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी। स्वस्थ होने की वजह से ही मतदान करने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन