फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Aakriti won solo song competition in youth festival.

सोलो सॉन्ग में चला आकृति का जादू

Thu, 02 Oct 2014 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा) Updated Thu, 02 Oct 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
Aakriti won solo song competition in youth festival.

यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एल्ब्रस को फतह करने वाली कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल की युवा पर्वतारोही आकृति हीर ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सुल्याली गांव की आकृति ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर (पंजाब) में वेस्टर्न सोलो सॉन्ग में प्रथम स्थान पाया है।

विज्ञापन


हाल ही में गुरु नानक विश्वविद्यालय में पूरे पंजाब के कॉलेजों ने यूथ फेस्टिवल में भाग लिया। आकृति हीर ने भी एवी कॉलेज पठानकोट से हिस्सा लिया तथा वेस्टर्न सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया। आकृति के माता-पिता सर्वजीत कौर तथा कृष्ण सिंह हीर ने बताया कि आकृति को शुरू से संगीत का शौक रहा है।
विज्ञापन


बिना किसी प्रोफेशनल ट्रेनिंग के आकृति ने घर में खुद रियाज कर यह मुकाम हासिल किया है। यदि उनकी बेटी को इस क्षेत्र में कोई अच्छा गुरु मिल जाए तो आकृति हिमाचल का नाम सिंगिंग क्षेत्र में भी ऊंचा कर सकती है। इससे पहले आकृति हीर यूरोप की एल्ब्रस चोटी को भी फतह कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से नहीं मिली मदद
आकृति को इस बात का मलाल है कि देश की पहली महिला युवा पर्वतारोही बनने के बावजूद प्रदेश सरकार से कोई आर्थिक मदद मिलना तो दूर आज तक किसी भी मंत्री या मुख्यमंत्री से कोई सम्मान तक नहीं मिला। आकृति को उम्मीद थी कि एलब्रस की चोटी को फतह करने के बाद कम से कम सरकार उसकी सहायता करेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed