{"_id":"8f6d2ead6f23a53280501e5a05d47ae2","slug":"aakash-will-act-in-saavdhan-india-serial","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सावधान इंडिया’ में दिखेंगे आकाश","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
‘सावधान इंडिया’ में दिखेंगे आकाश
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
Updated Thu, 22 May 2014 08:27 PM IST
विज्ञापन
न्यू ईरा स्कूल ऑफ साइंसेज छतरी (शाहपुर) के स्टूडेंट आकाश शर्मा लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम सावधान इंडिया में अपनी कला के जौहर दिखाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
शाहपुर के भाली गांव के रहने वाले आकाश ने अपने डांस और एक्टिंग के बल पर इस शो में काम करने का मौका पाया है। यह शो 28 मई को रात साढ़े दस बजे प्रसारित होगा।
विज्ञापन
आकाश शर्मा तीन बहनों के इकलौते भाई हैं। पिता सुनील शर्मा बिजनेस मैन और माता निर्मला देवी टीचर हैं। न्यू ईरा स्कूल ऑफ साइंसेज छतरी (शाहपुर )में आठवीं क्लास में पढ़ने वाले आकाश शर्मा शुरू से डांस और एक्टिंग में शौक रखते हैं। वह ऑडिशन में भाग लिया करते थे।
विज्ञापन
आकाश ने बताया कि डांस इंडिया डांस में भी ऑडिशन दिया था। उन्हें डांस एक्टिंग का शौक है। उनके माता-पिता ने भी उनका पूरा साथ दिया। आकाश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अध्यापकों को दिया है।
न्यू ईरा स्कूल आफ साइंसेज छतरी की प्रिसिंपल रजनी राणा ने कहा कि आने वाले समय में स्कूल का यह स्टूडेंट अपनी एक्टिंग के दम पर अपने माता-पिता स्कूल और क्षेत्र का नाम ऊंचा करेगा।
निदेशक नेत्र सिंह, चेयरमैन कंचन भडवाल, अध्यापक बलजीत, कीर्ति, नंदिता, अरुणा, विशाल, अजमेर, शिल्पा, विनय कुमार, मीनाक्षी, विनीता मोनिका, राखी, अन्नु ने आकाश और उनके परिजनों को बधाई दी।