फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a boy fall from roof,dead

पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर मासूम की मौत

Fri, 13 Jan 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 13 Jan 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
a boy fall from roof,dead
पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर मासूम की मौत
वाराणसी से लगे चोलापुर क्षेत्र के अल्लोपुर गांव में पतंग उड़ाते समय आठ वर्षीय बालक छत से गिर गया। उसे गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन

उसे आननफान में वाराणसी केअस्पताल ले जाया गया जहां  इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार देर शाम को हुआ।
उसके परिजन उस मासूम के शव को लेकर शुक्रवार सुबह गांव पहुंचे। उसके मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया।
जानकारी के मुताबिक, बच्चे का नाम अस्मित है जो अपनी विधवा मां के साथ मामा के यहां रह रहा था।
उसके पापा की दो वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। अस्मित का मामा जालंधर पटेल मजदूरी करता है। गुरुवार शाम अस्मित मां से इजाजत लेकर पतंग और धागे के साथ घर से निकला था।

वह अन्य लड़कों के साथ पड़ोसी सब्बल पटेल की छत पर पतंग उड़ाने चला गया। वहां वह पतंग उड़ाने लगा, लेकिन आसमान की ओर ताकने में इतना तल्लीन हो चुका था कि छत की सीमा को ही भूल गया। बिना मुंडेर की छत होने के कारण वह अपना संतुलन नहीं रख पाया और छत से नीचे जमीन पर गिरा।
विज्ञापन

गिरते ही बेसुध हो गया। परिजन आनन फानन में उसे वाराणसी स्थित निजी चिकित्सालय उपचार हेतु ले गए।
जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी मां का इकलौता पुत्र होने से उसका रो रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed