फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   a boy died in sewage treatment plant

सीवेज प्लांट के नाले में गिरा मासूम, मौत

Tue, 02 Dec 2014 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे कानपुर
अमर उजाला ब्यूूराे कानपुर Updated Tue, 02 Dec 2014 02:24 AM IST
विज्ञापन
a boy died in sewage treatment plant
कानपुर। जाजमऊ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के संविदा कर्मी संतोष कुमार के बेटे
विज्ञापन
साहिल (5) का शव सोमवार को परिसर में ही खुले नाले में मिला। साहिल रविवार शाम से लापता था। परिजनों और पुलिस का मानना है कि खेलते वक्त साहिल नाले में गिरा है।
परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर लिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा करके शव परिजनों को सौंप दिया।
 संतोष कुमार वाजिदपुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी है। वह परिवार के साथ परिसर में ही अस्थायी घर बनाकर रहते हैं। इनके पांच बच्चों में सबसे छोटा बेटा साहिल (5) वाजिदपुर के ही प्राथमिक विद्यालय में दूसरी कक्षा का छात्र था।
संतोष ने बताया कि रविवार शाम करीब पौने चार बजे खेलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। काफी देर तलाशने के बाद संतोष ने रात में ही जाजमऊ पुलिस चौकी में साहिल के गुम होने की सूचना दी। गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए सुबह तहरीर देने की बात कहकर घर चले आए थे।  
 संतोष के मुताबिक सोमवार सुबह वह परिजनों के साथ फिर बेटे को ढूंढने निकले। इस दौरान परिसर में ही खुले नाले के पास बेटे की एक चप्पल नजर आई। आशंका पर नाले में सीढ़ी लगाकर कुछ लोग उतरे तो लिंक नाले में साहिल पड़ा था।
उसे नाले से बाहर निकाला गया तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। इधर, साहिल की मौत की खबर सुनते ही परिवार के सभी लोग नाले के पास पहुंच गए और कोहराम मच गया। सूचना पाकर जाजमऊ चौकी प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे।
चौकी प्रभारी ने बताया कि संतोष ने किसी तरह की कार्रवाई से मना किया है। परिवार वालों की गुजारिश पर पंचनामा करके शव उन्हें सौंप दिया गया है। बकौल चौकी प्रभारी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में किसी को रहने की अनुमति नहीं है। वह अवैध तरीके से परिसर में रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed