{"_id":"5e8c5cc88ebc3e768c0d86d8","slug":"these-bikes-became-out-of-market-due-to-bs6-engine-honda-unicorn-150-was-also-discontinued-after-16-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बंद होने जा रही है ये 16 साल पुरानी बाइक, Hero भी बंद कर रही है इन बाइक्स का प्रोडक्शन!","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
बंद होने जा रही है ये 16 साल पुरानी बाइक, Hero भी बंद कर रही है इन बाइक्स का प्रोडक्शन!
Wed, 08 Apr 2020 01:01 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Wed, 08 Apr 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Honda Unicorn 150
- फोटो : Amar Ujala
Hero Motocorp ने भारत में अपने कई वाहनों को स्थाई रूप से बंद करने का फैसला किया है। इन सभी वाहनों को कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट से भी हटा दिया है। इन वाहनों में Passion XPro, Maestro Edge और Hero Duet शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ Honda Unicorn 150 भी अपने 16 साल के सफर के बाद भारत में बंद होने जा रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा Hero Splendor Plus i3s, Passion Pro i3s और Glamour Fi को BS6 में अपडेट किया गया है। अब इन्हें स्प्लेंडर प्लस बीएस6, पैशन प्रो बीएस6 और ग्लैमर बीएस6 के नाम से जाना जाएगा। जबकि Maestro Edge को Maestro Edge 125 बीएस 6 और Destini 125 बीएस 6 से रिप्लेस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं 200 सीसी मोटरसाइकिलों की बात करें, तो Xpulse 200T, Xtreme 200R और Xtreme 200S को भी अपडेट नहीं किया गया। इन्हें कंपनी ने अपनी वेबसाइट्स से भी हटा दिया है। माना जा रहा है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद उत्पादन शुरू होने पर कंपनी इन सभी बाइक्स को फिर से पेश करेगी। इसके अलावा हीरो मोटरकॉर्प कुछ समय बाद भारत में अपनी लोकप्रिय बाइक Xtreme 160R को भी पेश करेगी।
Honda Unicorn 150
वहीं होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी होंडा यूनिकॉर्न 150 को 16 सालों बाद बंद कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने इस बाइक को पहली बार 2004 में लॉन्च किया था। आप इस बाइक की सफलता का अंदाजा इस बात से ही लगा सकते हैं अब तक इस बाइक की 24 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है।
कंपनी ने इस बाइक में कोई अपडेट तो नहीं किया, लेकिन 2015 में सीबी यूनिकॉर्न से इस बाइक को रिप्लेस करने की योजना बनाई थी। लेकिन इसकी बढ़ती डिमांड को देखते हुए ऐसा नहीं किया गया है। कंपनी ने इसमें 162 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलिंडर इंजन इस्तेमाल किया था, जो कि 12.92 पीएस की पावर और 14 एनएम का टार्क पैदा करता है।
होंडा यूनिकॉर्न 150 मॉडल में कंपनी ने 149.2 सीसी की क्षमता के इंजन का प्रयोग किया गया था। वहीं इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। यह बाइक 60 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है।