फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Yashwant Sinha advises Modi to step in as mediator in Russia-Ukraine conflict

रूस-यूक्रेन युद्ध: पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने मोदी को मध्यस्थ बनने की दी सलाह, बोले- भारत के पास विश्वगुरु बनने का मौका

Tue, 01 Mar 2022 09:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 01 Mar 2022 09:21 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अच्छे संबंध हैं। छह दिन से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस युद्ध ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।

विज्ञापन
Yashwant Sinha advises Modi to step in as mediator in Russia-Ukraine conflict
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व विदेश मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी को रूस-यूक्रेन संघर्ष में मध्यस्थ के रूप में कदम रखने की सलाह दी है। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए सिन्हा ने कहा कि दोनों देशों के बीच अगर मोदी सफलतापूर्वक मध्यस्थता करते हैं तो उनके पास विश्वगुरु बनने का मौका है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अच्छे संबंध हैं। छह दिन से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस युद्ध ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में विदेश मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी के लिए विश्वगुरु बनने का यह एक बड़ा अवसर है। यदि वह पुतिन के साथ अपने अच्छे संबंधों का उपयोग करते हैं और उन्हें इस समय युद्ध समाप्त करने के लिए मना लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि मोदी को इस क्षण का उपयोग करना चाहिए। यूक्रेन पर कब्जा करना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।


सिन्हा ने कहा चूंकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने भारत का समर्थन मांगा है, ऐसे में कि यह कदम प्रासंगिक होगा। पत्रकारों से बात करते हुए सिन्हा ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि यदि युद्ध जारी रहा तो इसका असर पेट्रोलियम उत्पादों, कृषि उत्पादन, उर्वरक और रसायनों पर भी पड़ेगा। 

वहां फंसे भारतीय छात्रों के मुद्दे पर पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि भारत को बहुत पहले यूक्रेन से छात्रों को वापस लाना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed