फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Yamuna Khadar area will be rejuvenated

Delhi: यमुना खादर इलाके का होगा कायाकल्प, मुहिम में दिल्ली के उपराज्यपाल खुद जुटे

Mon, 13 Mar 2023 04:58 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 13 Mar 2023 04:58 AM IST
सार

मुहिम में दिल्ली के उपराज्यपाल खुद जुटे हैं। दिल्ली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 11 किलोमीटर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को साफ कर कायाकल्प किया जाए।
 

विज्ञापन
Yamuna Khadar area will be rejuvenated
एलजी वीके सक्सेना - फोटो : ANI

विस्तार

यमुना की सफाई के साथ-साथ खादर इलाके को खूबसूरत बनाने की मुहिम शुरू हो गई है। नदी के दोनों पाट पर फूल, फलदार पेड़ और बांस लगाए जाएंगे ताकि सैर करने वालों को स्वस्थ वातावरण मिल सकें। इस मुहिम में दिल्ली के उपराज्यपाल खुद जुटे हैं। दिल्ली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 11 किलोमीटर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को साफ कर कायाकल्प किया जाए।

विज्ञापन


उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली स्थित शास्त्री पार्क, बेला फार्म, गढ़ी मांडू खंड का निरीक्षण किया। उनके साथ डीडीए के अधिकारी भी मौजूद रहे। 11 किलोमीटर के क्षेत्र को निरीक्षण करने के बाद वहां का कायाकल्प करने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


एलजी ने कहा कि एक बार कायाकल्प हो जाने के बाद फ्लड प्लेन को फिर से जीवंत किया जाए। घास, बांस, फूल, फल देने वाले पेड़ों की विभिन्न प्रजातियों को लगाया जाए। शास्त्री पार्क में एक लाख पौधे लगाने का निर्देश दिया। यह क्षेत्र सीलमपुर, शास्त्री पार्क और शाहदरा इलाकों से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में कचरा, डंप किए गए कचरे, जानवरों के कचरे और अतिक्रमण को हटाकर यमुना किनारे की सफाई की होगी। इसके बाद घास लगाए जाएंगे। मैदानी इलाके में दो जल निकाय बनेगा। दोनों जल निकायों को एक चैनल के माध्यम से जोड़ा जाएगा। 


प्रदूषण मुक्त करने के लिए 25 से सद्भावना यात्रा
यमुना को प्रदूषण मुक्त की मांग तेज होने लग गई है। इस सिलसिले में रविवार को नजफगढ़ स्थित साईं बाबा मंदिर के प्रांगण में पंचायत हुई। इस दौरान प्रस्ताव पास किया गया कि यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए 25 मार्च से नजफगढ़ से दो दिवसीय सद्भावना यात्रा शुरू की जाएगी और 26 मार्च को यात्रा के समापन के अवसर पर यमुना किनारे आरती होगी। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व आम लोगों ने एलान किया कि वह अब यमुना नदी की दुर्दशा बर्दाश्त नहीं करेंगे और उसे प्रदूषण मुक्त कराकर दम लेंगे। पंचायत की अध्यक्षता करते हुए पालम 360 खाप के प्रधान  सुरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि वर्षों से यमुना नदी की सफाई का अभियान चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed