{"_id":"5ad6d0e74f1c1ba0098b513e","slug":"vigilance-team-is-waiting-for-nitish-kumar-decision-for-the-arrest-of-ssp-vivek-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय से अधिक संपत्ति मामला : विजिलेंस को नीतीश के आदेश का इंतजार, SSP विवेक की गिरफ्तारी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आय से अधिक संपत्ति मामला : विजिलेंस को नीतीश के आदेश का इंतजार, SSP विवेक की गिरफ्तारी तय
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार के खिलाफ विशेष सतर्कता इकाई की छापेमारी में उनके अकूत संपत्ति का पता चला है। उनकी गिरफ्तारी से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस संदर्भ में आदेश मांगा गया है। उनकी तरफ से हरी झंडी मिलते ही विवेक की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में विवेक कुमार के खिलाफ विशेष सतर्कता इकाई ने प्रिवेंशन ऑफ करप्शन कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। विशेष सतर्कता इकाई ने सोमवार को मुजफ्फरपुर समेत विवेक कुमार के उत्तर प्रदेश स्थित गृह जिले मुजफ्फरनगर व दिल्ली के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की है। सोमवार को चली छापेमारी में जांच टीम को उनके सरकारी आवास से 45 हजार रुपये के पुराने नोट समेत 5.5 लाख रुपये कैश, 6 लाख के जेवरात तथा सास और ससुर के नाम पर करोड़ों रुपये के लेन-देन का पता चला है।
विज्ञापन
विवेक की काली कमाई का एक और जरिया जांच टीम दल को पता चला है जिसमें वह थाने की नीलामी किया करते थे और जो थानाध्यक्ष सबसे ज्यादा बोली लगाता था, उसको उसके पसंद का थाना दिया जाता था।
विज्ञापन