जेएनयू के कन्हैया जैसे लोगों के लिए उनकी मां जिम्मेदार: ऊषा ठाकुर
- ऊषा का विवादित बयान
- मां को ठहराया जिम्मेदार
- लोरी में नहीं सिखाई देशभक्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर से भाजपा विधायक ऊषा ठाकुर ने जेएनयू विवाद पर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कन्हैया कुमार की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर कोई देशद्रोही बनता है तो उसके लिए उसकी मां जिम्मेदार है।
इंदौर में महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह विवादित बयान दिया। ऊषा ने कहा, 'देशद्रोही नारे लगाने वाले जेएनयू के कन्हैया जैसे लोगों के लिए उनकी मां जिम्मेदार हैं। कन्हैया की मां ने उसे लोरी में देशभक्ति नहीं सिखाई।'
ऊषा के इस बयान ने एक बार जेएनयू विवाद को हवा देने का काम किया। विपक्षी पार्टियों ने ऊषा के इस बयान को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब ऊषा ने ऐसे विवादित बयान दिए। उनका पहले भी विवादों से नाता रहा है।
पहले भी रहा है विवादों से नाता
ऊषा ठाकुर वही भाजपा नेता हैं जिन्होंने मुस्लिमों के 'गरबा नृत्य' में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद उन्होंने दुर्गा पंडालों में मुस्लिमों के प्रवेश पर भी आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि कुरान में मुस्लिमों के लिए पूजा का निषेध बताया गया है।
उन्होंने कहा था, 'कुरान कहता है कि मुस्लिमों के लिए मूर्ति पूजा निषेध है। इसलिए सच्चे मुसलमान को कभी भी दुर्गा पंडाल में नहीं जाना चाहिए।'
उन्होंने कुछ मुस्लिम काजियों के उस बयान का भी समर्थन किया था जिसमें उन लोगों का कहना था कि दुर्गा पंडाल और गरबा नृत्य मनोरंजन के लिए नहीं है बल्कि यह देवी दुर्गा में हिंदुओं की आस्था का दिखाने का एक आयोजन है।