फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   UP Assembly Election 2022 Ghaziabad Live Debates and Discussions Coverage News Updates In Hindi

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : 'अमर उजाला' ने गाजियाबाद के नेताओं से पूछा- किन मुद्दों पर लड़ेंगे चुनाव? जानिए क्या जवाब मिला

Thu, 11 Nov 2021 05:37 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 11 Nov 2021 05:37 PM IST
सार

'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गाजियाबाद के प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा। यहां उनसे कई तीखे सवाल पूछे गए। जनता के मुद्दों को नेताओं के बीच उठाया गया। उनसे पूछा गया कि इस बार वह चुनाव में किन मु्दों को लेकर आम लोगों से वोट मांगने जाएंगे?

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Ghaziabad Live Debates and Discussions Coverage News Updates In Hindi
चुनाव पर चर्चा करते हुए प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अभी से पूरी ताकत लगा दी है। सत्तापक्ष के नेताओं, मंत्रियों का अलग-अलग क्षेत्रों में दौरे होने लगे हैं, वहीं विपक्ष के नेता रैली और बैठकें करने लगे हैं। हर कोई चुनाव के लिए तैयार है।
विज्ञापन


ऐसे में 'अमर उजाला' का विशेष चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गाजियाबाद के प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा। यहां उनसे कई तीखे सवाल पूछे गए। जनता के मुद्दों को नेताओं के बीच उठाया गया। उनसे पूछा गया कि इस बार वह चुनाव में किन मु्दों को लेकर आम लोगों से वोट मांगने जाएंगे? पढ़िए अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने क्या जवाब दिया?
विज्ञापन


गाजियाबाद की आम जनता ने सरकार के बारे में क्या बोला? पढ़िए पूरी रिपोर्ट 
विज्ञापन
विज्ञापन

किस पार्टी के कौन से नेता ने की शिरकत?

UP Assembly Election 2022 Ghaziabad Live Debates and Discussions Coverage News Updates In Hindi
चुनाव पर चर्चा करने के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिरकत की। - फोटो : अमर उजाला
चुनावी चर्चा में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गामा झा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, आरएलडी के महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी और आम आदमी पार्टी से तरुणिमा श्रीवास्तव ने शिरकत की। 



गाजियाबाद की महिलाएं किसे देंगी वोट? पढ़िए पूरी खबर...

भाजपा नेता ने क्या कहा?
भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि इस बार भी विकास के मुद्दों पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। गोयल ने कहा, '2017 में हम गुंडाराज के खिलाफ चुनाव लड़े थे। आज मुझे खुशी है कि हमारी सरकार ने गुंडाराज पर पूरी तरह से काबू पा लिया। महिलाओं की सुरक्षा, सड़क, बिजली, पानी हर क्षेत्र में काफी बेहतर काम हुआ है। लाखों युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार दिया गया है। उद्यमिता को बढ़ावा दिया गया। गाजियाबाद में रेल कॉरिडोर बन रहा है। सबसे बड़ी हाईवे दिल्ली से हापुड़ जाने में पहले तीन घंटे लगते थे, आज 25 मिनट लग रहे हैं। ये भाजपा सरकार के विकास का उदाहरण है।  

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने क्या कहा?
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र यादव ने महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई का मुद्दा उठाया। प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कासगंज, हाथरस कांड जैसे बड़े उदाहरण हैं। इससे साफ होता है कि प्रदेश में अब कानून राज बिल्कुल खत्म हो चुका है। बृजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस महिला सुरक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ेगी। बोले, प्रियंका गांधी ने महिलाओं को मजबूत करने के इरादे से ही प्रदेश में 40% महिला उम्मीदवारों को टिकट देने का ऐलान किया है। इसके अलावा बेटियों को स्कूटी और स्कॉलरशिप दी जाएगी। 

सपा, बसपा और आप ने किन मुद्दों को उठाया?

UP Assembly Election 2022 Ghaziabad Live Debates and Discussions Coverage News Updates In Hindi
उत्तरप्रदेश चुनाव 2022, गाजियाबाद - फोटो : अमर उजाला
सपा ने क्या कहा?
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनमोहन गामा झा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा, योगी आदित्यनाथ की सरकार में कोई भी काम नहीं हुआ है। न तो महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही विकास का कोई काम हुआ है। साढ़े चार साल में भाजपा की सरकार ने हिंडन का फ्लाईओवर नहीं शुरू किया। भाजपा के नेता केवल समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए कामों का फीता काट रहे हैं।  

बसपा नेता ने उठाया बड़ा मुद्दा
बहुजन समाज पार्टी के जिला महासचिव नरेंद्र मोहित और जिला उपाध्यक्ष मुन्नवर चौधरी ने शहर में जलजमाव का मुद्दा उठाया। कहा कि हल्की से बारिश होते ही पूरा शहर डूब जाता है। बसपा सरकार में काफी काम हुआ। उसके बाद से हालात बेहद खराब हो गए। सपा और भाजपा दोनों ही सरकारों में कोई काम नहीं हुआ।

गाजियाबाद के युवाओं ने चुनाव पर क्या बोला? सरकार के लिए कही ये बड़ी बातें

आम आदमी पार्टी के क्या होंगे मुद्दे?
आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव ने कहा कि यूपी चुनाव में आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल पर चुनाव लड़ेगी। यहां विकास के मुद्दों पर ही आप के नेता जनता के बीच जाएंगे। आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो पूरे यूपी में मुफ्त बिजली, शिक्षा और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। 

गाजियाबाद की आम जनता ने क्या कहा?

UP Assembly Election 2022 Ghaziabad Live Debates and Discussions Coverage News Updates In Hindi
चुनाव पर चर्चा के दौरान आम लोगों ने भी रखी अपनी बात। - फोटो : अमर उजाला
  • राजनीतिक विशेषज्ञ कर्नल त्यागी ने कानून व्यवस्था पर सरकार की तारीफ की। कहा कि कानून व्यवस्था पहले से काफी बेहतर हुई है। कर्नल त्यागी ने गाजियाबाद में सबसे बड़ा मुद्दा प्रदूषण का बताया। कहा कि सरकार को इसपर  काम करने की जरूरत है। बॉटेनिकल गार्डेन व अन्य तरीकों से प्रदूषण को काफी कम किया जा सकता है। 
  • समाजसेवी बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि आम लोग अफसरशाही से परेशान हैं। भाजपा सरकार ने स्वच्छता पर काफी काम किया है। बोले, सरकार निष्पक्षता के साथ काम कर रही है। भाजपा के विधायक, मंत्रियों तक आम लोगों की आसानी से पहुंच होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed