{"_id":"618cdda64b5b6a7c747d9281","slug":"up-assembly-election-2022-ghaziabad-vidhan-sabha-seat-youth-ki-baat-coverage-news-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : इस बार किन मुद्दों पर वोट करेंगे गाजियाबाद के युवा, जानिए क्या है पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं का मूड?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : इस बार किन मुद्दों पर वोट करेंगे गाजियाबाद के युवा, जानिए क्या है पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं का मूड?
Thu, 11 Nov 2021 02:38 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:38 PM IST
सार
चाय पर चर्चा और महिलाओं से संवाद के बाद 'अमर उजाला' का ये चुनावी रथ युवाओं के बीच पहुंचा। वह भी उन युवाओं के बीच, जो पहली बार वोट डालेंगे। नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने खुलकर अपनी बातें रखीं। चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। पढ़िए पहली बार वोट डालने जा रहे गाजियाबाद के युवाओं का क्या है मूड?
विज्ञापन
नेहरु स्टेडियम में युवाओं ने खुलकर चुनाव पर चर्चा की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गर्म होती जा रही है। 'अमर उजाला' के विशेष चुनावी रथ अभियान 'सत्ता के संग्राम' में इसका रूझान भी देखने को मिल रहा है। चाय पर चर्चा और महिलाओं से संवाद के बाद 'अमर उजाला' का ये चुनावी रथ युवाओं के बीच पहुंचा। वह भी उन युवाओं के बीच, जो पहली बार वोट डालेंगे। नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने खुलकर अपनी बातें रखीं। चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। पढ़िए पहली बार वोट डालने जा रहे गाजियाबाद के युवाओं का क्या है मूड?
अगले साल विधानसभा चुनाव को लेकर गाजियाबाद के लोगों ने क्या कहा, किसका साथ देंगे? पढ़िए पूरी रिपोर्ट
शिक्षा पर काफी काम हुआ
स्नातक कर रहे छात्रों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किया है। पत्रकारिता के छात्र देव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पहले से बेहतर काम हुआ है। प्राइवेट और सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के स्तर में सुधार देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
छात्रा प्रिया ने कहा कि पहले गरीबी और भुखमरी के चलते बच्चे स्कूल नहीं जा पाते थे। अब मिड डे मील जैसी योजनाओं के चलते बच्चे स्कूल जाने लगे हैं। इससे उनके स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों की स्थिति में बेहतर सुधार हुआ है। छात्रा हिमांशी ने कहा कि स्कॉलरशिप ने हर वर्ग के छात्रों की पढ़ाई को आसान कर दिया है। छात्र आशु ने कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थानों में सुविधाएं बढ़ाने की अभी जरूरत है।

महिला सुरक्षा पर क्या बोले युवा ?
गाजियाबाद के नेहरु स्टेडियम में चुनाव पर चर्चा करते हुए युवा।
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं के सुरक्षा पर छात्र-छात्राओं की मिलीजुली राय रही। छात्रा रूबी, देव और प्रिया ने कहा कि पहले के मुकाबले अपराध पर काफी लगाम लगा है। महिलाएं अब सुरक्षित महसूस करती हैं। रूबी ने बताया कि पहले उन्हें घर से बाहर निकलने पर अब बिल्कुल डर नहीं लगता है। वहीं, हर्षिता और दीपिका ने कहा कि महिला सुरक्षा आज भी बड़ा मुद्दा है। रात आठ बजे के बाद घरवाले बच्चियों को बाहर नहीं निकलने देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
उद्यमिता की योजनाओं पर ध्यान देना चाहिए
छात्रा खुशी ने कहा कि सरकार ने युवाओं के उद्यमिता को लेकर अच्छा अभियान चलाया है। इसपर और फोकस करना चाहिए, ताकि आम लोगों को इसका आसानी से फायदा मिल सके। इसकी मॉनिटरिंग अच्छे से हो और इसका दायरा भी बढ़ाना चाहिए।
यूपी चुनाव को लेकर गाजियाबाद की महिलाओं का क्या है मूड? पढ़िए पूरी रिपोर्ट
युवाओं के मुद्दे ?

- पशु क्रूरता के खिलाफ सरकार का कदम अच्छा है। इसे और भी बेहतर बनाने की जरूरत है।
- स्वास्थ्य सुविधाएं पहले से अच्छी हुई हैं।
- क्वालिटी एजुकेशन पर फोकस करना चाहिए। युवाओं को गूगल से हटकर बेसिक जानकारी दी जाए।
- विकास का मुद्दा काफी अहम है। सड़कें व अन्य काफी विकास कार्य हुए हैं।