{"_id":"5bcb9a99bdec22697e538a34","slug":"uncontrolled-bus-collapsed-in-river-seven-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में अनियंत्रित बस तालाब में गिरी, 3 महिलाओं समेत 7 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम में अनियंत्रित बस तालाब में गिरी, 3 महिलाओं समेत 7 की मौत
एजेंसी, गुवाहाटी
Updated Sun, 21 Oct 2018 03:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
असम के नलबारी जिले में एक बस हादसे का शिकार हो गई। शनिवार को असम राज्य परिवहन निगम (एएसटीसी) की एक बस तालाब में जा गिरी। इस हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई और 21 लोग जख्मी हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं भी हैं।
बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते यह सड़क दुर्घटना हुई। यह हादसा शाम 3.30 बजे हुआ। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल यात्रियों में कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर हादसे के शिकार लोगों को बस से बाहर निकाला।
पुलिस ने बताया कि इस बस में करीब 50 लोग सवार थे। यह बस गुवाहाटी से बारपेटा जा रही थी। कुछ लोगों के अब भी बस में फंसे होने की आंशका है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी इस दर्दनाक घटना पर शोक जताया है।