{"_id":"5ab829914f1c1b242e8b45b3","slug":"two-bike-borne-journalists-died-following-a-collision-with-a-car-in-bhojpur-s-arrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉपियों ने दो पत्रकारों को कुचला, गुस्से में भीड़ ने लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉपियों ने दो पत्रकारों को कुचला, गुस्से में भीड़ ने लगाई आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Updated Mon, 26 Mar 2018 04:28 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के भोजपुर के गड़हनी में एक दबंग नेता और पूर्व मुखिया ने कथित तौर पर दो पत्रकारों को अपने स्कोर्पियो से कुचल डाला। मरने वालों में एक दैनिक अखबार के संवाददाता नवीन सिंह और एक पत्रिका के रिपोर्टर विनोद सिंह हैं। यह घटना रविवार देर शाम गड़हनी थाना के नहसी पुल के पास की है।
घटना को अंजाम देकर भाग रहे स्कॉर्पियो को लोगों ने घेर लिया और आग के हवाले कर दिया। इस दौरान स्कॉर्पियों का चालक भाग गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गये और भाग रही स्कॉर्पियो को पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक मृतक गड़हनी बाजार से अपने गांव बाइक से बगवा आ रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए गड़हनी लाया गया। जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच गयी और स्थिति नियंत्रण में की। फिलहाल पुलिस मामल की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।