{"_id":"606311218ebc3e8c8e61c746","slug":"switzerland-s-ambassador-real-h-ckner-meet-delhi-cm-arvind-kejriwal-and-praises-delhi-government-health-facilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विट्जरलैंड के राजदूत ने की दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था की तारीफ़, कहा- सरकार ने कोरोना काल में लोगों की बेहतर देखभाल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्विट्जरलैंड के राजदूत ने की दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था की तारीफ़, कहा- सरकार ने कोरोना काल में लोगों की बेहतर देखभाल की
Tue, 30 Mar 2021 07:11 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Tue, 30 Mar 2021 07:11 PM IST
सार
स्विट्जरलैंड के राजदूत राफ हैक्नर ने कहा कि लोगों को बेहतर तरीके से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं, जिससे राजधानी में कोरोना का असर किसी भी इतनी आबादी वाले क्षेत्र से बहुत कम रहा, दिल्ली सरकार का यह काम दुनिया के लिए प्रेरणा देने वाला है...
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : twitter.com/ArvindKejriwal
विस्तार
स्विट्जरलैंड के राजदूत राफ हैक्नर ने दिल्ली की स्वास्थ्य सुविधाओं की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली सरकार ने कोरोना काल के समय लोगों की बहुत अच्छे तरीके से देखभाल की। लोगों को बेहतर तरीके से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं, जिसके कारण राजधानी में कोरोना का असर किसी भी इतनी आबादी वाले क्षेत्र से बहुत कम रहा। राजदूत ने कहा कि दिल्ली सरकार का यह काम दुनिया के लिए प्रेरणा देने वाला है।
विज्ञापन
राजदूत के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना काल पूरी दुनिया के लिए बेहद मुश्किल समय था। इस समय में लोगों के धैर्य की परीक्षा की अद्भुत घड़ी थी। ऐसे कठिन समय में दिल्ली ने लोगों की सहायता के कारण जीत हासिल की। अगर लोगों का साथ न मिलता और लोग कोरोना काल में नियमों का पालन न करते तो दिल्ली को स्वस्थ रख पाना संभव नहीं था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस दौरान तकनीक का खूब बेहतर इस्तेमाल किया और एप के माध्यम से लोगों तक घर बैठे यह जानकारी पहुंचाई कि अगर उन्हें किसी स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत है, तो वे किस अस्पताल में जा सकते हैं। कहां पर टेस्ट करा सकते हैं और घर बैठे ही कैसे चिकित्सकों से मुफ्त सलाह ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसी सफल रणनीति का असर हुआ है कि आज दिल्ली कोरोना के कारण सबसे कम प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में से एक साबित हुई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एक डाटा तैयार कर रही है। इसके माध्यम से दिल्ली के हर एक नागरिक का अपना हेल्थ कार्ड होगा। इसे दिखाकर लोग किसी भी चिकित्सक की सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। उन्हें अपनी पिछली बिमारी जैसी किसी चीज को बताने या कोई डॉक्यूमेंट अपने साथ ले जाने की भी आवश्यकता नहीं रहेगी। यह सब उस कार्ड में दर्ज होगा और चिकित्सक उसे ऑनलाइन प्राप्त कर सकेगा। उन्होंने कहा कि चिकिस्ता के क्षेत्र में यह बड़ी क्रान्ति वाली बात होगी।