फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   shailja Massacre Major came to Delhi by taking a leave from Nagaland by plotting murder

शैलजा हत्याकांडः कत्ल की साजिश बनाकर नागालैंड से छुट्टी लेकर दिल्ली आया था मेजर

Mon, 25 Jun 2018 12:15 AM IST
शुजात आलम, नई दिल्ली
शुजात आलम, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jun 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
shailja Massacre Major came to Delhi by taking a leave from Nagaland by plotting murder
शैलजा
निखिल का कहना है कि वह किसी भी कीमत पर शैलजा से शादी करना चाहता था। मना करने पर उसने शैलजा की हत्या की योजना बना डाली। योजना को अंजाम देने के लिए वह दो जून को दीमापुर, नगालैंड से छुट्टी लेकर दिल्ली आ गया। आरोपी का परिवार दिल्ली के साकेत में रहता है। 
विज्ञापन


दिल्ली आने पर निखिल लगातार शैलजा को कॉल करता रहा। योजना को अंजाम देने के लिए आरोपी ने स्विस नाइफ समेत दो चाकू खरीदे। शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे निखिल ने शैलजा से मोबाइल पर बात की। करीब 11.15 बजे उससे मिलने की बात हुई। निखिल अपनी होंडा सिटी कार लेकर 10.30 बजे आरआर अस्पताल पहुंचा। वहां शैलजा भी फिजियोथैरेपी कराने पहुंच गई। 
विज्ञापन


शैलजा ने अपने चालक से कहा कि वह उसे कॉल कर आने के लिए कहेगी। वहां से शैलजा निखिल की कार में बैठकर चली गई। आरोपी शैलजा को कार में बैठाकर आरआर अस्पताल के आसपास घुमाता रहा। वह लगातार शैलजा पर शादी का दबाव बनाता रहा। इधर, मना करने पर आरोपी का उससे झगड़ा हो गया। इस बीच आरोपी को लेकर दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन-बरार स्क्वायर के पास सुनसान सड़क पर पहुंच गया। वहां दोनों की तकरार बढ़ गई। अचानक निखिल ने स्विस नाइफ से शैलजा का गला रेत दिया। कार में खून का फव्वारा फूट पड़ा। निखिल ने कार का दरवाजा खोलकर शैलजा को सीट से नीचे गिरा दिया। इसके बाद उसने कार बैक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

shailja Massacre Major came to Delhi by taking a leave from Nagaland by plotting murder
shailja
आरोपी ने सामने की ओर से कार की रफ्तार बढ़ाई और शैलजा को कुचल दिया। दोबारा बैक करने के बाद आरोपी ने फिर उसे कुचला। इसके बाद आरोपी कार को यू-टर्न कर मौके से फरार हो गया। कार चढ़ने से शैलजा के कपड़े भी फट गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने घर पहुंचा। वहां नहाने के बाद उसने कुछ कपड़े कार में रखे। एक रिश्तेदार के यहां कुछ समय बिताने के बाद वह दिल्ली-एनसीआर में घूमता रहा। देर रात वह मेरठ कैंट में जीओ मेस पहुंचा। वहां उसने अपना सामान रखा। इधर, आरोपी रविवार को दिन में कहीं और भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उससे पूर्व ही पुलिस ने मेरठ के लाल कुर्ती इलाके से उसे दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed