{"_id":"573347184f1c1ba130919986","slug":"salman-deer-hunting-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला हिरण शिकारः एफएसएल रिपोर्ट में सलमान की जिप्सी के टायर हुए मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला हिरण शिकारः एफएसएल रिपोर्ट में सलमान की जिप्सी के टायर हुए मैच
ब्यूरो/अमर उजाला,जयपुर
Updated Wed, 11 May 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिरण शिकार मामले में वन विभाग द्वारा जब्त जिप्सी ही जोधपुर स्थित घोड़ा फार्म के नजदीक हुए हिरण शिकार के दौरान इस्तेमाल की गई थी। एफएसएल रिपोर्ट में टायर मैच हुए हैं। राजस्थान उच्च न्यायालय में अभियोजन पक्ष ने सलमान खान के खिलाफ अदालत में ये तर्क रखे।
विज्ञापन
अदालत में इस मामले में बचाव पक्ष की बहस पूरी हो गई है और अब अभियोजन पक्ष की ओर से बहस चल रही है। सुनवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी। अभियोजन पक्ष से अतिरिक्त महाधिवक्ता के.एल. ठाकुर ने अदालत से कहा कि चश्मदीद मुख्य गवाह हरीश ने बयान के अनुसार जब्त की गई जिप्सी में ही सलमान खान ने हिरण शिकार किया। हरीश जिप्सी चालक था।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष ने कहा कि मौके से मिले टायरों के निशान और वन विभाग की ओर से जब्त जिप्सी से लिए गए टायर के नमूने मैच कर गए हैं। दूसरे मौके से टायर के निशान धुंधले होने के कारण जांच नहीं हो सकी है। इस मामले में बहस जारी रहेगी।
विज्ञापन