फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   RJD will clear its stand on september 11 on the issue of reservation

सवर्ण आरक्षण के मसले पर 11 सितंबर को अपना रुख साफ करेगा राजद

Mon, 10 Sep 2018 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Updated Mon, 10 Sep 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
RJD will clear its stand on september 11 on the issue of reservation
तेजस्वी यादव
सवर्ण आरक्षण के सवाल ने राजनीति दलों में उथल पुथल मचा दी है। इस मसले पर क्या रुख अपनाया जाए, इस बारे में 11 सितंबर को राजद की अहम बैठक होने वाली है। इसमें सवर्ण आरक्षण को लेकर पार्टी का रुख तय किया जाएगा।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में राजद नेताओं की एक बैठक रविवार को हुई। इसमें अन्य मुद्दों के अलावा सवर्ण आरक्षण के सवाल पर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह और शिवानंद तिवारी ने कहा कि 11 सितंबर को राजद के विधायकों, सांसदों और जिलाध्यक्षों की बैठक होगी। इसमें सवर्ण आरक्षण के मामले में पार्टी का रुख तय किया जाएगा। इसके बाद 11 सितंबर की शाम को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और सवर्ण आरक्षण पर पार्टी का रुख साफ  करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी अगड़ी जाति से हैं। सवर्णों के आरक्षण पर प्रतिक्रिया मांगने पर उन्होंने कहा कि जब मैं ही बोल दूंगा तो 11 तारीख को तेजस्वी क्या बोलेंगे। इस मुद्दे पर पार्टी में विचार विमर्श चल रहा है। पार्टी के विधायकों, सांसदों और जिलाध्यक्षों से राय लेने के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा। अंतिम फैसले की जानकारी तेजस्वी यादव ही देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed