{"_id":"5a3fc0134f1c1b8e698c399f","slug":"rjd-chief-lalu-prasad-yadav-has-not-slept-on-the-first-night-at-birsa-munda-central-jail-in-ranchi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेल में ऐसे कटी लालू की पहली रात, इस 'चिंता' ने पत्नी राबड़ी को किया बेचैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में ऐसे कटी लालू की पहली रात, इस 'चिंता' ने पत्नी राबड़ी को किया बेचैन
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
Updated Sun, 24 Dec 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार के उच्च श्रेणी कैदी वार्ड में राजद सुप्रीमो की पहली रात करवटें बदलते हुए बीती। उधर, पटना में उनकी पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी उनकी सेहत और दवा को लेकर पूरी रात बेचैन रहीं।
विज्ञापन
चारा घोटाले में दोषी करार दिए गए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को जेल में वीआईपी सुविधाएं मिली हुई हैं। कैदी नंबर 3351 बन चुके लालू जिस कमरे में हैं उसमें अटैच टॉयलेट, सोने के लिए एक चौकी, कंबल, तकिया, मच्छरदानी, जरूरी दवाएं, पहनने के लिए कुर्ता-पाजामा और गर्म कपड़े दिए गए हैं। बिना केबल कनेक्शन वाला टीवी भी लालू को दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- लालू यादव के लिए नया नहीं है जेल का सफर, 7 बार पहले भी लगा चुके हैं हाजिरी
विज्ञापन
2014 में दिल की बीमारियों का इलाज कराने वाले लालू प्रसाद के खाने पर कई तरह की पाबंदियां हैं। ऐसे में लालू को रात के खाने में पांच रोटियां, एक कटोरी अरहर की दाल और बंदगोभी की सब्जी दी गई। रात में लालू ने अन्य कैदियों से कोई बात नहीं की। रविवार सुबह उन्होंने अखबार भी पढ़ा।
उधर, पटना में अपने आवास पर राबड़ी देवी ने कहा कि कानून का फैसला सर्वोपरि होता है, ऐसे में हमें फैसला मानना ही होगा। राबड़ी ने कहा कि लालू बिहार की जनता की ताकत के साथ-साथ पार्टी की ताकत हैं।
पार्टी के कार्यकर्ता और बिहार की जनता उनकी ताकत हैं। लालू के जेल जाने के बाद पहली बार मीडिया से बात करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि हम लोगों ने हमेशा की तरह अपना मनोबल ऊंचा रखा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे शांति बनाए रखें।
जेल में घर का खाना देने पर किया जा सकता है विचार
लालू यादव
- फोटो : ANI
जेल अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि जेल के नियमों के अनुसार मेहमान, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री से साप्ताहिक दिनों में सुबह के 8 बजे से 12 बजे तक मिल सकते हैं। वहीं राजद की झारखंड इकाई की अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि रविवार को उन्हें जेल का खाना दिया गया था। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राजद प्रमुख को घर का पका खाना देने पर विचार किया जा सकता है।
जेल में बढ़ा दी गई है सुरक्षा
उल्लेखनीय है कि लालू के आने के बाद जेल में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। जेल में उच्च श्रेणी के कैदी के लिए कुल 10 डिवीजन वार्ड हैं। इस डिवीजन वार्ड में पहले से पांच कैदी थे। शनिवार शाम संख्या बढ़ कर आठ हो गई।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद, पूर्व मंत्री जगदीश शर्मा और पूर्व विधायक आरके राणा भी इस वार्ड में हैं। पहले से यहां कांग्रेस के पूर्व विधायक सावना लकड़ा, पूर्व मंत्री राजा पीटर, पूर्व विधायक कमल किशोर भगत, झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह कैद हैं।
सबको यकीन था लालू प्रसाद बरी हो जाएंगे
राबड़ी देवी ने कहा कि मेरे परिवार के अलावा देश और बिहार की जनता को पूरा यकीन था कि लालू प्रसाद कोर्ट से बरी हो जाएंगे, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो सका। लालू के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित राबड़ी ने कहा कि इन दिनों लालू प्रसाद की तबियत खराब चल रही थी, लेकिन ऊपर वाला जो भी करेगा सही ही करेगा। उन्होंने कहा कि ऊपर वाले ने हमारे साथ कभी भी गलत नहीं किया।