फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   RJD activists protest against bjp office in patna after raid of IT on lalu prasad yadav's places

लालू पर छापे से भड़के RJD कार्यकर्ता, पटना में बीजेपी ऑफिस पर बोला धावा

Wed, 17 May 2017 01:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 17 May 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
RJD activists protest against bjp office in patna after raid of IT on lalu prasad yadav's places
- फोटो : ANI

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के ठिकानों पर छापेमारी का रोष उनके कार्यकर्ताओं में दिख रहा है। कार्यकर्ताओं ने पटना में बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया है। इस बीच बीजेपी और आरजेडी के कार्यकर्ताओं में पत्थरबाजी भी हुई है। आरजेडी के कार्यकर्ताओं में विपक्ष के नेता सुशील मोदी के खिलाफ खासी नाराजगी है। 

विज्ञापन


आरजेडी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तर के बाहर खड़ी गाड़ियों से तोड़फोड़ की है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है, लेकिन इस घटना में कई लोग जख्मी हो गए हैं।
  आयकर विभाग द्वारा काले धन के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े 20 से अधिक ठिकानों पर विभाग ने छापा मारा है। आयकर विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये ठिकाने दिल्ली, गुरुग्राम आदि में हैं। उन्होंने बताया कि करीब 1000 करोड़ की बेनामी भूमि के मामले में यह छापेमारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि कि राजद नेता और लालू के करीबी प्रेम चंद गुप्ता के कुछ ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं। इस छापेमारी में क्या बरामद हुआ, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
यह छापेमारी ऐसे वक्त हुई है जब हाल ही में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने लालू यादव और उनके परिवार पर जमीन घोटाले में लिप्त रहने का आरोप लगाया है।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के डीएलएफ के मंगोलिया अपार्टमेंट में रहने वाले दामाद के घर पर भी आयकर विभाग की छापेमारी हुई। लालू की बेटी मीसा, दोनों बेटों तेजस्वी व तेज प्रताप यादव पर करीब एक हजार करोड़ रुपए की लैंड डील में शामिल होने का आरोप है। 


इस क्रम में आयकर विभाग की टीम ने बेनामी भूमि सौदे व टैक्स चोरी के आरोप में कई जगहों पर छापामारी की। आयकर विभाग के अधिकारियों ने रियल एस्टेट, बड़े कारोबारियों, व्यवसायियों और लैंड डील से जुड़े कई लोगों के यहां तलाशी ली।

लालू यादव के 22 ठिकानों पर हुई छापेमारी में क्या-क्या मिला, इनकम टैक्स ने फिलहाल इस बारे में मीडिया को कुछ भी नहीं बताया है। इनकम टैक्स का कहना है कि पब्लिक डोमेन में मिली शिकायतों और सबूतों के आधार पर छापेमारी की गई है। इन्हें आगे जांच प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed