फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ramvilas paswan admit in Hospital tweets and says i am with chirag in every decision

जेडीयू से विवाद पर रामविलास ने अस्पताल से किया ट्वीट- चिराग के हर फैसले के साथ

Fri, 11 Sep 2020 11:43 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Fri, 11 Sep 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
Ramvilas paswan admit in Hospital tweets and says i am with chirag in every decision
रामविलास पासवान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

केंद्रीय खाद्य मंत्री और लोजपा नेता रामविलास पासवान तबीयत खराब होने के बाद शुक्रवार को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उन्होंने ट्वीट के जरिए अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी है।

विज्ञापन

भावनात्मक ट्वीट करते हुए रामविलास पासवान ने लिखा कि 'कोरोना संकट के समय खाद्य मंत्री के रूप में निरंतर अपनी सेवा देश को दी और हर संभव प्रयास किया कि सभी जगह खाद्य सामग्री समय पर पहुंच सके। इसी दौरान तबीयत खराब होने लगी, लेकिन काम में कोई ढिलाई ना हो इस वजह से अस्पताल नहीं गया।'

विज्ञापन

 


 

इसके बाद उन्होंने अन्य ट्वीट में कहा कि 'मेरी खराब तबीयत का एहसास जब चिराग को हुआ तो उसके कहने पर मैं अस्पताल गया और अपना इलाज करवाने लगा। मुझे खुशी है कि इस समय मेरा बेटा चिराग मेरे साथ है और मेरी हर संभव सेवा कर रहा है। मेरा ख्याल रखने के साथ-साथ पार्टी के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहा है।'

'मुझे विश्वास है कि अपनी युवा सोच से चिराग पार्टी व बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। चिराग के हर फैसले के साथ मैं मजबूती से खड़ा हूं। मुझे आशा है कि मैं पूर्ण स्वस्थ होकर जल्द ही अपनों के बीच आऊंगा।'

 
 

रामविलास पासवान के इस ट्वीट के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। इस समय बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। एलजेपी और जेडीयू के बीच की कड़वाहट खुलकर सामने आ रही है। सियासी गलियारों में चर्चा यह भी है कि चिराग पासवान कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। ऐसे में रामविलास पासवान का यह ट्वीट जिसमें उन्होंने कहा है कि 'चिराग के हर फैसले के साथ मैं मजबूती से खड़ा हूं' काफी मायने रखता है।

जेपी नड्डा शुक्रवार से दो दिनों के बिहार दौरे पर

Ramvilas paswan admit in Hospital tweets and says i am with chirag in every decision
जगत प्रकाश नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @JPNadda

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार से दो दिनों के बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनकी राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आगामी विधानसभा चुनाव के सिलसिले में मुलाकात हो सकती है। बिहार में अक्तूबर-नवंबर महीने में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं और इसके लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव में उतरने के लिए कमर कस चुका है।

भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के सह-संयोजक संजय मयूख ने एक बयान में कहा कि 'इस दौरे में नड्डा प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ कई बैठकें करेंगे। वह प्रदेश भाजपा कोर कमिटी की बैठक को भी संबोधित करेंगे।'

यह पूछे जाने पर कि क्या इस दौरान नड्डा नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे, पार्टी के एक नेता ने कहा कि इसकी संभावना है। नड्डा के साथ पार्टी महासचिव और बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी राज्य के दौरे पर रहेंगे।

बिहार में भाजपा और जेडीयू के अलावा एनडीए का तीसरा घटक दल चिराग पासवान के नेतृत्व वाला लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) है। लोजपा और जेडीयू के बीच संबंधों में पिछले कुछ महीनों से तनातनी चल रही है।

नड्डा शुक्रवार शाम पांच बजे पटना पहुंचेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में वह चुनाव संचालन समिति की बैठक लेंगे और पदाधिकारियों को संबोधित भी करेंगे।

अगले दिन शनिवार को वह प्रदेश भाजपा कार्यालय से ‘आत्मनिर्भर बिहार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे और ‘आत्मनिर्भर रथ' को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। नड्डा दरभंगा में मखाना अनुसंधान केंद्र पर मखाना उत्पादक एवं मछली उत्पादकों के साथ बैठक करेंगे एवं उनके साथ विचार विमर्श करेंगे। इसके अलावा मुजफ्फरपुर के पद्मश्री किसान चाची के गांव इब्राहिमपुर (सरैया के निकट) भी जाएंगे, वहां लीची कृषक एवं महिला किसानों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed