फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan ranks 2nd after Karnataka on State Energy Efficiency Index 2020 news in Hindi

ऊर्जा दक्षता सूचकांक 2020: राजस्थान ने भरी ऊंची उड़ान, कर्नाटक के बाद दूसरे स्थान पर पहुंचा

Wed, 27 Oct 2021 07:21 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 27 Oct 2021 07:21 PM IST
सार

बिजली बचाने और उसका दुरुपयोग न करने में राजस्थान ने अपनी स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक 2020 में राजस्थान दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन
Rajasthan ranks 2nd after Karnataka on State Energy Efficiency Index 2020 news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

केंद्रीय बिजली मंत्रालय की ओर से जारी राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक 2020 में राजस्थान को कर्नाटक के बाद दूसरा स्थान मिला है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि राजस्थान को 61 अंक मिले हैं जो साल 2019 में मिले 18.5 अंकों के मुकाबले कहीं अधिक है। 

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव (विद्युत) सुबोध अग्रवाल ने एक बयान में कहा कि साल 2019 की रैंकिंग में किसी भी राज्य को सबसे अग्रिम श्रेणी में स्थान नहीं मिला था। हालांकिस इस साल राजस्थान से सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए इस श्रेणी में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


अग्रवाल ने कहा कि यह प्रदेश की बड़ी छलांग है। यह राज्य सरकार के केंद्रित दृष्टिकोण व नीतिगत पहलों के चलते संभव हुआ है। 2019 की सौर ऊर्जा नीति और पवन व हाइब्रिड ऊर्जा नीति, यहां के अक्षय ऊर्जा संसाधनों का दोहन करने के लिए मुख्य रूप से उभरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक में राज्यों का चार श्रेणियों में आंकलन किया जाता है। इसके तहत पहली श्रेणी एस्पिरेंट (30 से कम अंक), दूसरी श्रेणी कंटेंडर (30 से 50 अंक), तीसरी श्रेणी अचीवर्स (50 से 60 अंक) और चौथी श्रेणी फ्रंटनर्स (60 से अधिक अंक) तय की गई है।


2020 के सूचकांक में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदर्शन का आकलन किया गया है। सूचकांक में अधिकतम अंक 100 होते हैं और 68 संकेतकों के आधार पर अंक दिए जाते हैं। इस साल राजस्थान ने इस सूचकांक में सबसे अधिक बेहतरी का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed