{"_id":"69879f8e350f6dbf2a0d15ce","slug":"rajasthan-kota-building-under-construction-collapse-people-died-some-hospitalised-rescue-operation-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota Building Collapse: राजस्थान के कोटा में तीन मंजिला इमारत ढही, दो की मौत; मलबे से निकाले गए 15 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota Building Collapse: राजस्थान के कोटा में तीन मंजिला इमारत ढही, दो की मौत; मलबे से निकाले गए 15 लोग
Sun, 08 Feb 2026 01:54 AM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:54 AM IST
सार
कोटा के तलवंडी इलाके में तीन मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के दबे होने की आशंका है। इमारत में रेस्टोरेंट चल रहा था। अब तक 15 लोगों को मलबे से निकाला गया है और 13 घायल अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
कोटा के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर पीयूष सामरिया
- फोटो : X- @ANI (वीडियो ग्रैब)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया जब एक तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसा तलवंडी इलाके में हुआ, जहां इस इमारत में एक रेस्टोरेंट भी चल रहा था। इमारत गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने इसे बड़ा हादसा बताया है। अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अधिकारियों के मुताबिक हादसे के समय रेस्टोरेंट में कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे। इमारत अचानक गिरी, जिससे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बचाव कार्य रात से लगातार जारी है।
ये भी पढ़ें- Kota Building Collapse: किसी का हाथ तो किसी का दिखा पैर, मलबे के नीचे से आई चीखने की आवाज; देखें सात तस्वीरें
विज्ञापन
अब तक 15 लोगों को मलबे से निकाला गया
प्रशासन के अनुसार मलबे से अब तक 15 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। 13 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने कहा कि सूचना मिलते ही टीमें भेज दी गई थीं और बिना देरी राहत कार्य शुरू किया गया।
मंत्री मदन दिलावर ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा
राजस्थान सरकार के मंत्री मदन दिलावर ने हादसे को गंभीर बताते हुए कहा कि अब तक दो मौतों की जानकारी है। उन्होंने बताया कि कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें कुछ अभी भर्ती हैं। मंत्री ने न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन को राहत कार्य तेज रखने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- Kota News: सोशल मीडिया फ्रेंड ने जन्मदिन का बहाना बनाकर सूरत बुलाया, नशा देकर दुष्कर्म का आरोप, दो गिरफ्तार
बगल की पुरानी बिल्डिंग तोड़ने से कमजोर हुई नींव
कोटा कलेक्टर ने बताया कि गिरी हुई इमारत के पास एक पुरानी बिल्डिंग को हाल ही में तोड़ा गया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इससे इस इमारत की नींव प्रभावित हुई। नींव कमजोर होने की वजह से ढांचा गिरा हो सकता है। हालांकि हादसे की असली वजह जांच के बाद ही साफ होगी। तकनीकी टीमों को जांच सौंपी गई है।
मलबा हटने के बाद साफ होंगे पूरे हालात
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नरेंद्र नगर ने कहा कि आपातकालीन विभाग में आने वाले सभी घायलों की जांच की जा रही है। उन्हें मेडिकल कॉलेज और ट्रॉमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मलबा पूरी तरह हटने के बाद ही पता चलेगा कि कितने लोग अंदर फंसे थे। मौके पर पूरा प्रशासन मौजूद है और बचाव टीमें अलर्ट मोड पर काम कर रही हैं।
अन्य वीडियो-