फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Priyanka, Robert Vadra and son Raihan joined Bharat Jodo Yatra first time

Bharat Jodo Yatra: पहली बार प्रियंका, रॉबर्ट व बेटा रेहान भारत जोड़ो यात्रा में शरीक, राहुल का बढ़ाया हौसला

Thu, 24 Nov 2022 08:44 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 24 Nov 2022 08:44 AM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा कल मध्य प्रदेश पहुंची। महाराष्ट्र के जलगांव जामोद के जसौंधी गांव से होते हुए बुरहानपुर के रास्ते राहुल गांधी की यात्रा ने मध्य प्रदेश में प्रवेश किया। यहां पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए खास व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
Priyanka, Robert Vadra and son Raihan joined Bharat Jodo Yatra first time
मप्र में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल को मिला प्रियंका व रॉबर्ट वाड्रा का साथ - फोटो : ANI

विस्तार

राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश पहुंच चुकी है। आज इस यात्रा में प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा के अलावा उनका बेटा रेहान भी पहली बार शरीक हुआ। उन्होंने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों का हौसला बढ़ाया। 

विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा कल मध्य प्रदेश पहुंची। महाराष्ट्र के जलगांव जामोद के जसौंधी गांव से होते हुए बुरहानपुर के रास्ते राहुल गांधी की यात्रा ने मध्य प्रदेश में प्रवेश किया। यहां पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए खास व्यवस्था की गई थी। स्वागत के बाद राहुल गांधी ने वहां मौजूद लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।
विज्ञापन

 

 

पायलट भी पहुंचे यात्रा में 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी आज भारत जोड़ो यात्रा में शरीक हुए। वे गुरुवार सुबह बुरहानपुर के बोरगांव पहुंचे और राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। 

बुरहानपुर मोहब्बत का शहर : राहुल गांधी
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने पर रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत क्यों की? राहुल ने कहा, हिंदुस्तान में भारतीय जनता पार्टी ने नफरत, डर और हिंसा का माहौल बना दिया है। हमने संसद में आवाज उठाने की कोशिश की, तब मेरा माइक ऑफ हो जाता था, राहुल ने रैली में माइक ऑफ करके दिखाया। राहुल ने कहा कि प्रेस के लोग मेरे मित्र तो हैं, लेकिन मेरी बात नहीं उठाते, इन पर भी प्रेशर है। उन्होंने कहा कि एमपी में हम चुनाव जीते, बीजेपी ने विधायक खरीदकर सरकार बना लिया। आवाज उठाने के सभी लोकतांत्रिक तरीके बंदकर दिए गए थे। हमने सोचा बस एक ही तरीका है, सड़क पर उतरो और लोगों से सीधे जाकर जुड़ जाओ।
राहुल ने कहा, बीजेपी लोगों के मन में इसलिए डर पैदा कर रही, क्योंकि वो लोगों के मन में नफरत पैदा करना चाहती है। राहुल ने कहा कि बुरहानपुर नफरत का सेंटर नहीं, मोहब्बत का सेंटर है। आपके मोहब्बत का मैसेज हम श्रीनगर तक ले जाएंगे। ये यात्रा बेरोजगारी के खिलाफ भी है। बढ़ती महंगाई पर भी राहुल ने बीजेपी पर निशाना साधा।

राहुल बोले- ज्यादा बोलता नहीं सुनता हूं...
राहुल ने कहा कि मैं यात्रा में ज्यादा बोलता नहीं, बल्कि सुनता हूं। यह यात्रा नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ शुरू किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी डर फैला रही है। देश के किसानों को डराया जा रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। राहुल ने तिरंगा दिखाते हुए कहा कि इसकी रक्षा कौन करता है? सेना करती है। पहले देश की रक्षा करने वालों की सरकार जीवन भर रक्षा करती थी। अब इस पवित्र रिश्ते को नरेंद्र मोदी ने तोड़ दिया। नरेंद्र मोदी बस चार साल के लिए सेना में रोजगार देंगे, फिर लात मारकर उसे भगा देंगे।

राहुल ने एमपी वालों को दिया ए ग्रेड...
राहुल गांधी ने कहा कि हमने दो महीने पहले यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू की थी। अब तक हमने दो हजार किलोमीटर की यात्रा की। लाखों लोग इस यात्रा में एक साथ चले। उन्होंने कहा कि केरल में लाखों लोग हमारे साथ थे। फिर हम लोग महाराष्ट्र पहुंचे, वहां और लोग हमारे साथ जुड़े। फिर मैं मध्यप्रदेश में आया, पता लगा कि यहां के लोगों ने महाराष्ट्र को भी हरा दिया। राहुल ने कहा कि एमपी के लोगों को मैं ए ग्रेड देना चाहता हूं।


मध्य प्रदेश में 380 किलोमीटर का सफर
भारत जोड़ो यात्रा का सफर मध्य प्रदेश में 380 किमी का है, जिसका शुभारंभ हो चुका है। ग्राम बोदरली से प्रारंभ हुआ पहले दिन करीब 15 किमी का सफर तय किया गया, जिसके बाद दूसरी पारी में 3 बजे से यात्रा का शुभारंभ किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed