फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Lok Sabha Election 2024 CM Hemant In Jharkhand Win 400 Seats, Build Temples in Kashi and MathuraAssam chief mi

सियासत: सीएम हिमंत झारखंड में बोले- 400 सीटें जिताए जनता, काशी-मथुरा दोनों जगह मंदिर बनाएंगे; विपक्ष पर बरसे

Thu, 23 May 2024 09:58 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Thu, 23 May 2024 09:58 AM IST
सार

झारखंड के बोकारो में चुनाव प्रचार के लिए बोकारो पहुंचे असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि 400 सीटें दीजिए, कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी मस्जिद में मंदिर बनाएंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 CM Hemant In Jharkhand Win 400 Seats, Build Temples in Kashi and MathuraAssam chief mi
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

देश में लोकसभा चुनाव सात चरणों में होने हैं। अब तक पांच चरणों के लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। शनिवार को छठवें चरण का चुनाव है। झारखंड के बोकारो में भी लोकसभा चुनाव होना है। चुनाव प्रचार के लिए बोकारो पहुंचे असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि 400 सीटें दीजिए, कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी मस्जिद में मंदिर बनाएंगे। 
विज्ञापन


जहां एक ओर भाजपा 400 पार सीट जीतने का दावा कर रही है, वहीं विपक्ष एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ खड़ा हुआ है। बुधवार को असम सीएम झारखंड के बोकारो में भाजपा उम्मीदवार ढुल्लो महतो के चुनाव प्रचार में शामिल होने पहुंचे। वहां उन्होंने पार्टी की उपलब्धियां गिनाते हुए, कहा कि अभी काम अधूरा है। उन्होंने कहा कि 300 सीटें आने के बाद पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर बनवाकर, करोड़ों हिंदुओं का दिल जीत लिया। धारा 370 हटाना हो या, सीएए के माध्यम से लोगों को नागरिकता देना, हमने बहुत से काम कर दिए हैं।
विज्ञापन


लेकिन अभी काम अधूरा है, कृष्ण जन्मभूमि पर आज भी शाही ईदगाह है। ज्ञानवापी मंदिर की जगह ज्ञानवापी मस्जिद है। पीएम मोदी को 400 सीटें दीजिए, और फिर देखिए कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी मंदिर भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर के दो टुकड़े हैं, 400 सीट होने दीजिए, हम दूसरा कश्मीर का दूसरा टुकड़ा वापस भारत ले आएं। भारत को विश्व की सबसे अच्छी अर्थव्यवस्था बनाएंगे।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस, जेएमएम और इंडिया ब्लॉक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार सत्ता में लौटने से कोई समस्या नहीं है, लेकिन वे एनडीए को 400 सीटें जीतते हुए नहीं देख सकते। झामुमो पर भी कटाक्ष किया कि विपक्ष शासित झारखंड में अराजकता है। उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो नेता भारत में आप हिंदुओं के अपमान की राजनीति नहीं कर सकते है।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा, "मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने कितने पिछड़े वर्गों, आदिवासियों और दलितों का हित किया? कितने लोगों को उद्योगपति बनाया? नरेंद्र मोदी ने एक आदिवासी को देश का राष्ट्रपति बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed