{"_id":"6af8479bbffcc0d3680b2354","slug":"police-tighten-the-net-around-two-notorious-criminals-in-ramgarh-action-taken-under-the-cca-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: रामगढ़ में दो कुख्यात अपराधियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, सीसीए के तहत कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: रामगढ़ में दो कुख्यात अपराधियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, सीसीए के तहत कार्रवाई
Sat, 14 Nov 2026 05:06 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:06 PM IST
सार
रामगढ़ में संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने दो कुख्यात अपराधियों दिलावर खान और रिंकू सिंह पर सीसीए के तहत कार्रवाई की है। दोनों को तीन महीने तक हर सप्ताह थाने में हाजिरी लगानी होगी और लाइसेंसी हथियार जमा करने होंगे। आदेश उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : iStock
विस्तार
जिले में संगठित अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत की अनुशंसा पर जिलाधिकारी न्यायालय ने झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम, 2002 (सीसीए) के तहत दो कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध सख्त प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। प्रशासन के इस कदम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था तथा लोक शांति बनाए रखना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
आपराधिक पृष्ठभूमि वाले आरोपी
आदेश के तहत कार्रवाई की जद में आए पहले अपराधी की पहचान पतरातू थाना क्षेत्र के रोचाप निवासी दिलावर खान उर्फ दिलावर अंसारी के रूप में हुई है, जो दिवंगत गुलाम नबी का पुत्र है। वहीं दूसरा अपराधी पतरातू (भुरकुंडा) थाना क्षेत्र के रिवर साइड निवासी रिंकू सिंह उर्फ राजेंद्र कुमार है, जिसके पिता का नाम बसावन सिंह है। इन दोनों अपराधियों की गतिविधियों पर लंबे समय से पुलिस सतर्क निगाह रखे हुए थी। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गिरोहों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सघन चौकसी बरत रही है।
आदेश उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई
न्यायालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक दोनों अपराधियों को अगले तीन महीनों तक हर सप्ताह एक तय दिन थाने में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके साथ ही यदि इन दोनों के पास कोई बंदूक अथवा पिस्तौल जैसा लाइसेंसी हथियार मौजूद है, तो उसे अविलंब संबंधित थाने में जमा करना होगा। सीसीए की इस समयावधि के दौरान वे अपने पास किसी भी प्रकार का शस्त्र नहीं रख सकते। यदि ये अपराधी आदेश का पालन नहीं करते हैं या नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो उनके विरुद्ध झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम, 2002 की धारा 25 और अन्य सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।