फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police filed Chargesheet against 59 people including Sisodia and Yogendra Yadav in protest case 2014

मनीष सिसोदिया और योगेंद्र यादव समेत 59 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दायर की चार्जशीट

Tue, 05 Jun 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jun 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
police filed Chargesheet against 59 people including Sisodia and Yogendra Yadav in protest case 2014

दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ जेल के बाहर वर्ष 2014 में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन व निषेधाज्ञा तोड़ने के मामले में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया व योगेंद्र यादव समेत 59 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। मामला जमानत न लेने के कारण अरविंद केजरीवाल को जेल भेजे जाने के विरोध में हुए प्रदर्शन से जुड़ा है।  

विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत के एसीएमएम समर विशाल ने सोमवार को आप नेताओं व कार्यकर्ताओं पर चार्जशीट पर सुनवाई के लिए पांच जुलाई की तारीख तय की है। पुलिस ने चार्जशीट में कहा कि आरोपी विरोध प्रदर्शन के लिए तिहाड़ जेल के बाहर अवैध भीड़ के रूप में जमा हुए और वहां से हटने की सरकारी आज्ञा का निषेध किया। 
विज्ञापन


पेश मामले में भाजपा नेता नितिन गडकरी की ओर से दायर मानहानि की शिकायत पर समन के बाद अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट के समक्ष पेश होकर जमानत लेने से इंकार कर दिया था। कोर्ट ने उन्हें 10 हजार रुपये का मुचलका भरकर जमानत लेने का निर्देश दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने केजरीवाल के जमानत न लेने पर दो दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। इसके विरोध में आप के नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता तिहाड़ जेल के बाहर जमा हो गए थे और बल प्रयोग होने के बाद यह लोग पुलिस से भिड़ गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed