फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   On the deaths of teachers and employees from the corona in AMU, BSP MP writes to PM requesting to send a central team

एएमयू में शिक्षक-कर्मचारियों की कोरोना से हो रही मौतों पर बसपा सांसद ने पीएम को लिखा पत्र

Wed, 12 May 2021 07:33 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 12 May 2021 07:33 PM IST
सार

बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कई शिक्षकों और कर्मचारियों की मौत की पृष्ठभूमि में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा...

विज्ञापन
On the deaths of teachers and employees from the corona in AMU, BSP MP writes to PM requesting to send a central team
एएमयू - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शिक्षकों और कर्मचारियों की कोरोना से हो रही मौतो का मामला गहराता जा रहा है। बसपा सांसद ने इस मामले प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर इस मामले में दख़ल देने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद कुंवर दानिश अली ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कई शिक्षकों और कर्मचारियों की मौत की पृष्ठभूमि में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। उन्होंने पीएम से एएमयू की स्थिति का जायजा लेने के लिए एक केंद्रीय टीम भेजने का आग्रह किया।
विज्ञापन


अपने पत्र में कुंवर दानिश अली ने प्रधानमंत्री से यह भी कहा कि इस विश्वविद्यालय के तहत आने वाले जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संयंत्र लगाने तथा दूसरे जरूरी चिकित्सा उपकरणों के लिए तत्काल पर्याप्त धन मुहैया करने की जरूरत है। एएमयू में हालात का जायजा लेने और बिना देर किए कदम उठाने के लिए यह जरूरी है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर से जुड़े लोगों की एक केंद्रीय टीम वहां भेजी जाए।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में यह भी आग्रह किया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज को चिकित्सा सहायता या पर्याप्त धन मुहैया कराया जाए।

गौरतलब है कि एएमयू के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया था कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने पिछले तीन सप्ताह में कोविड-19 के संक्रमण से 17 सेवारत वरिष्ठ संकाय सदस्यों की मौत हो चुकी है। खबरों के मुताबिक, विश्वविद्यालय के कई सेवानिवृत्त शिक्षकों की मौत भी कोरोना से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed