फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Vigilance arrested ASI with Rs 2-crore disproportionate assets

Odisha: ओडिशा मोटर वाहन विभाग का एएसआई गिरफ्तार, दो करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप

Sat, 26 Feb 2022 06:24 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 26 Feb 2022 06:24 PM IST
सार

ओडिशा मोटर वाहन विभाग के एएसआई को विजिलेंस की टीम ने शनिवार को 2.24 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Odisha: Vigilance arrested ASI with Rs 2-crore disproportionate assets
एएसआई को किया गया गिरफ्तार, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा मोटर वाहन विभाग के एक सहायक उप निरीक्षक (ASI ) को विजिलेंस की टीम ने शनिवार को 2.24 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस विभाग ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

 
6 स्थानों पर ली गई तलाशी
शुक्रवार को झारसुगुडा में मोटर वाहन विभाग के एएसआई हरेकृष्ण नायक के पास आय से अधिक संपत्ति होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद विजिलेंस की ओर से छह स्थानों पर तलाशी ली गई थी। विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ASI के पास  तीन दो मंजिला इमारतें,  पांच प्लॉट और 4.46 लाख रुपये नकद चल और अचल संपत्ति मिली है।
विज्ञापन


विजिलेंस को एएसआई हरेकृष्ण नायक के कब्जे से 2.24 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति मिली,  जो उसकी आय के ज्ञात स्रोतों का 440 प्रतिशत है। विजिलेंस ने कहा कि एएसआई हरेकृष्ण नायक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed