{"_id":"621a06d8a4ed28668a39b79a","slug":"odisha-vigilance-arrested-asi-with-rs-2-crore-disproportionate-assets","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: ओडिशा मोटर वाहन विभाग का एएसआई गिरफ्तार, दो करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: ओडिशा मोटर वाहन विभाग का एएसआई गिरफ्तार, दो करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप
Sat, 26 Feb 2022 06:24 PM IST
मेघा चौधरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 26 Feb 2022 06:24 PM IST
सार
ओडिशा मोटर वाहन विभाग के एएसआई को विजिलेंस की टीम ने शनिवार को 2.24 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एएसआई को किया गया गिरफ्तार, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा मोटर वाहन विभाग के एक सहायक उप निरीक्षक (ASI ) को विजिलेंस की टीम ने शनिवार को 2.24 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस विभाग ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
6 स्थानों पर ली गई तलाशी
शुक्रवार को झारसुगुडा में मोटर वाहन विभाग के एएसआई हरेकृष्ण नायक के पास आय से अधिक संपत्ति होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद विजिलेंस की ओर से छह स्थानों पर तलाशी ली गई थी। विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ASI के पास तीन दो मंजिला इमारतें, पांच प्लॉट और 4.46 लाख रुपये नकद चल और अचल संपत्ति मिली है।
विज्ञापन
विजिलेंस को एएसआई हरेकृष्ण नायक के कब्जे से 2.24 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति मिली, जो उसकी आय के ज्ञात स्रोतों का 440 प्रतिशत है। विजिलेंस ने कहा कि एएसआई हरेकृष्ण नायक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन